{"_id":"5e5130e58ebc3ef3a2549476","slug":"out-of-syllabus-questions-asked-in-practical-examination-of-computer-science","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर साइंस की प्रैक्टिकल परीक्षा में पूछा आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कंप्यूटर साइंस की प्रैक्टिकल परीक्षा में पूछा आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न
Sat, 22 Feb 2020 07:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 22 Feb 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ली जा रही प्रैक्टिकल परीक्षाओं में शनिवार को कंप्यूटर साइंस की परीक्षा में पूछे गए आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न से विद्यार्थी चकरा गए। कई छात्रों ने बमुश्किल इस प्रश्न को हल किया, जबकि कुछ ने बिना हल किए छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार को बोर्ड की ओर से ली गई कंप्यूटर साइंस की प्रैक्टिकल परीक्षा के ग्रुप-एक के पेपर ‘ए’ का पहला ही प्रश्न गलत पूछ लिया।
विज्ञापन
छात्रों से पूछा गया कि ‘प्रथम 100 प्राकृतिक संख्याओं का योग प्राप्त करने के लिए जावा स्क्रिप्ट में प्रोग्राम लिखो’। हैरानी की बात है कि जमा दो की कक्षा में इस तरह का कोई भी अध्याय नहीं पढ़ाया गया। छात्रों ने नाम न छापने की शर्त पर मांग की है कि उन्हें गलत प्रश्न के लिए ग्रेस मार्क्स मिले।
विज्ञापन
बोर्ड ने स्कूल स्तर पर ही गलत प्रश्न ठीक करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित अध्यापक छात्रों को मौके पर ही कोई अन्य प्रश्न हल करने को दे सकता था। इसके चलते छात्रों को ग्रेस मार्क्स नहीं दिए जा सकते। - अक्षय सूद, सचिव, एचपी बोर्ड धर्मशाला
विज्ञापन