{"_id":"5da5e06b8ebc3e013662c430","slug":"out-of-syllabus-questions-asked-in-category-improvement-exam-tricked-head-of-examinees","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रेणी सुधार परीक्षा में पूछ लिए आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न, परीक्षार्थियों का चकराया सिर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
श्रेणी सुधार परीक्षा में पूछ लिए आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न, परीक्षार्थियों का चकराया सिर
Tue, 15 Oct 2019 08:36 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 15 Oct 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय की स्नातक की अंग्रेजी विषय की श्रेणी सुधार परीक्षा में पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न पूछने के आरोप लगाकर मंगलवार को परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। धर्मशाला कॉलेज में सुबह के सत्र में परीक्षा दिए बगैर ही परीक्षार्थी परीक्षा हाल से बाहर आ गए। मंडी के बाद अब धर्मशाला में परीक्षार्थियों ने आउट ऑफ सिलेबस प्रश्नपत्र डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों का आरोप है कि उन्होंने 2012-13 पाठ्यक्रम के अनुसार परीक्षा के लिए आठ हजार रुपये के साथ आवेदन किया था, जबकि परीक्षा में साल 2002 से भी पहले के पाठ्यक्रम के प्रश्न पूछे गए हैं। इतना ही नहीं आवेदन करते समय विवि के दिए गए पाठ्यक्रम में से प्रश्न ही नहीं पूछे गए। इससे धर्मशाला परीक्षा केंद्र में कांगड़ा और चंबा के दुर्गम क्षेत्रों से आए परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
परीक्षा देने आए बनेश्वरी, धर्मपाल, अनू कुमारी, नीरज कुमारी, सलोचना देवी, रंजना कुमारी, सुलक्षना कुमारी, शुभकर्ण, रश्मी ठाकुर, सुशील कुमार, योगराज, अमर सिंह, विजय सिंह, रीता देवी, काजल कुमारी, राजेश, संतोष कुमारी, शामलाल ने बताया कि उन्होंने पांच से आठ हजार रुपये फीस देकर श्रेणी सुधार की परीक्षा को आवेदन किया था। यह परीक्षा मार्च और अप्रैल में होनी थी, जबकि पहले ही विवि प्रशासन ने इसे देरी से करवाया।
विज्ञापन
वहीं परीक्षा में प्रश्न भी पाठ्यक्रम से बाहर के पूछे गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने परीक्षा केंद्र अधीक्षक के माध्यम से विवि प्रशासन को मांग पत्र भेज दिया है। उन्होंने विवि प्रशासन से परीक्षा का दोबारा संचालन करने की मांग की है। उधर, राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के प्राचार्य डॉ. ज्योति कुमार ने बताया कि कुछ परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी है।