{"_id":"60ae427ae49023792003978d","slug":"online-application-for-pg-starts-students-worried-about-not-getting-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, परिणाम नहीं आने से विद्यार्थी चिंतित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीजी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, परिणाम नहीं आने से विद्यार्थी चिंतित
Thu, 27 May 2021 10:56 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 27 May 2021 10:56 AM IST
सार
यूआईटी के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने कहा कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए पास आउट होने वाले दोनों बैच को काउसंलिंग के समय तक दोनों सेमेस्टर की परीक्षा करवाकर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के कारण इस बार बीटेक की डिग्री पूरी करने वाले विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इन विद्यार्थियों की अभी सातवें सेमेस्टर की परीक्षा भी नहीं हो पाई है। अगले पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चंडीगढ़, पं जाब यूनिवर्सिटी और संस्थानों में पीजी कोर्स में ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थी आवेदन को लेकर दुविधा में हैं। सातवें सेमेस्टर की परीक्षा हुई नहीं है और आठवें की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो चुकी है। इसकी भी परीक्षाएं समय से हो पाएगी या नहीं। इसको लेकर भी स्थिति साफ नहीं है। ऐसे में विद्यार्थी दूसरे विश्वविद्यालयों के प्रवेश फार्म भरने पर फैसला नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के यूआईटी में चल रहे बीटेक आईटी और बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में हैं। प्रदेश की टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं पहले ही ले ली हैं। उन्हें सिर्फ आठवें सेमेस्टर की परीक्षा करवानी है। विद्यार्थी इसलिए भी परेशान हैं कि उन्हें प्लेसमेंट का ऑफर मिल रहा है। डिग्री पूरी होने पर ही इन्हें नौकरी मिल सकेगी।
विज्ञापन
जुलाई में करवा दी जाएंगी दोनों सेमेस्टर की परीक्षाएं: प्रो. शर्मा
यूआईटी के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने कहा कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए पास आउट होने वाले दोनों बैच को काउसंलिंग के समय तक दोनों सेमेस्टर की परीक्षा करवाकर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। आठवें सेमेस्टर की कक्षाएं पहले ही शुरू की जा चुकी हैं। इसलिए जुलाई में दोनों सेमेस्टर की परीक्षाएं करवाने की योजना पर काम हो रहा है।