फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   now MPhil in five subjects at Himachal Central University

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय इन पांच विषयों में करवाएगा एमफिल

Fri, 06 Dec 2019 09:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Dec 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
now MPhil in five subjects at Himachal Central University
फाइल फोटो

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय अब एमफिल भी करवाएगा। सीयू ने शिक्षा, पंजाबी, समाज कार्य, जम्मू-कश्मीर अध्ययन और दीनदयाल उपाध्याय अध्ययन विषयों में एमफिल शुरू करने का फैसला लिया है। इसके लिए सीयू प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन भी मांगे हैं। पात्र अभ्यर्थी 12 दिसंबर से लेकर एक जनवरी 2020 तक एमफिल की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा 19 जनवरी को सीयू के धौलाधार परिसर धर्मशाला में होगी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम दस फरवरी को घोषित किया जाएगा। पांच विषयों में 10-10 सीटें भरी जाएगी। जिसमें सामान्य वर्ग की पांच-पांच, ओबीसी वर्ग की तीन-तीन, एससी की एक-एक और एसटी की एक-एक सीट भरी जाएगी। इसके अलावा ईडब्ल्यूएस से भी एक-एक सीटें भरने का प्रावधान रहेगा।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपये, ओबीसी वर्ग के लिए 300 रुपये और एससी, एसटी व दिव्यांग के लिए 100 रुपये फीस देनी होगी। उधर, केंद्रीय विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि एमफिल की प्रवेश परीक्षा देने के लिए न्यूयतम पात्रता स्नातकोत्तर या इसके समकक्ष विषय में 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed