फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now B.Ed increased fees will be applicable from session 2020-21 in himachal

अधिसूचना जारी करने में एचपीयू लेट, अब अगले से सत्र से लागू होगी बीएड की बढ़ी फीस

Thu, 28 Nov 2019 12:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Nov 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
Now B.Ed  increased fees will be applicable from session 2020-21 in himachal
सांकेतिक तस्वीर

बीएड की फीस बढ़ाए जाने के सरकार के फैसले को अब नए 2020-21 के शैक्षणिक सत्र से ही लागू किया जा सकेगा। चूंकि बीएड की यह फीस बढ़ाने का फैसला निजी बीएड कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया के लगभग पूरा करने के बाद ही लिया गया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय जिससे प्रदेश भर के सभी 73 निजी बीएड कॉलेज संबद्ध है ने अभी तक बीएड की फीस बढ़ाए जाने के शिक्षा विभाग के फैसले को लेकर अधिसूचित भी नहीं किया है।

विज्ञापन


इसकी अधिसूचना जारी होने के बाद ही बढ़ाई गई फीस की प्रदेश भर में चल रहे निजी बीएड कॉलेजों में लागू माना जाता है । अब विवि जब तक इसको लेकर अधिसूचना जारी नहीं करता, तब तक स्थिति साफ नहीं हो पाएगी कि बढ़ाई गई फीस कब और कैसे वसूल की जाएगी। विवि से संबद्ध सभी 73 निजी बीएड कॉलेजों में प्रवेश पाने वाले करीब आठ हजार प्रशिक्षुओं को सीधे तौर पर यह बढ़ाई गई फीस प्रभावित करेगी। फीस बढ़ाने का यह फैसला निजी बीएड कॉलेजों को आने वाले शैक्षणिक सत्र में भारी भी पड़ सकता है ।
विज्ञापन


चूंकि इस बार भी बीएड के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर होने वाली काउंसलिंग में युवाओं का रूझान घटा हुआ नजर आया था, जिस कारण विवि को प्रवेश परीक्षा की पात्रता शर्त में छूट देनी पड़ी थी। अब फीस बढ़ जाने पर नए प्रवेश पर भी असर होना तय माना जा रहा है। विवि के शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. नयन सिंह का कहना है कि बीएड की फीस बढ़ाए जाने के फैसले को अभी तक विवि ने अधिसूचित नहीं किया है। यह कुलसचिव कार्यालय से अधिसूचित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैनेजमेंट कोटा में प्रवेश का देना होगा ब्योरा

बीएड कोर्स में सत्र 2019-20 में संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों को मैनेजमेंट कोटा में सौ आवंटित सीटों में नौ पर अपने स्तर पर दिए गए प्रवेश से संबंधित ब्योरा हर हाल में सोमवार तक निजी बीएड कॉलेजों को ऑनलाइन विवि को देना ही होगा। इसमें प्रवेश पाने वाले प्रशिक्षु का लाग इन आईडी सहित पूरा ब्यौरा मांगा गया है।

विवि कंप्यूटर सेंटर के इंचार्ज मुकेश का कहना है कि अपने स्तर पर कॉलेजों की ओर से दिए गए प्रवेश के बाद प्रशिक्षु की जानकारी देनी होगी, तो ही उसे विवि में पंजीकृत कर बीएड की परीक्षाओं को देने के लिए पात्र माना जाएगा। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग के समय आवंटित की गई हर कॉलेज की सौ में से 91 सीटों पर अभ्यर्थियों से आनलाइन ली गई 30040 की फीस में से विवि लेवी चार्जेज के रूप में 5040 विवि के खाते में रखने के बाद शेष 25 हजार की राशि को संबंधित कॉलेज के खाते में डालेगा । इसके लिए अधिकतम एक सप्ताह का समय रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed