फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   NIOS's On Demand examinations postponed, registration of students banned

एनआईओएस की ऑन डिमांड परीक्षाएं स्थगित, विद्यार्थियों के पंजीकरण पर रोक

Tue, 20 Apr 2021 06:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Apr 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
NIOS's On Demand examinations postponed, registration of students banned
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की जब चाहें तब परीक्षाओं को प्रदेश भर में कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा वर्तमान सत्र के लिए नए पंजीकृत विद्यार्थी जिनकी परीक्षाएं 31 मई तक होना है। उनका पंजीकरण भी बंद कर दिया है। एनआईओएस धर्मशाला की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रचना भाटिया ने बताया कि ऑन डिमांड परीक्षाओं के लिए पहले से पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए संस्थान स्थिति की समीक्षा करने के बाद परीक्षाएं करवाएगा।

विज्ञापन


इसकी जानकारी एनआईओएस की वेबसाइट पर भी डाली जाएगी। उन्होंने बताया कि एनआईओएस की माध्यमिक और उच्च माध्यमिक की प्रायोगिक-सैद्धांतिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की सार्वजनिक परीक्षाओं के संचालन की सुनिश्चित तिथियों पर पुन: विचार किया जाएगा। 20 मई तक परीक्षाओं की तिथियों का विवरण जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन


परीक्षा शुल्क जमा करवाने की बढ़ाई तिथि
एनआईओएस की मार्च-अप्रैल की माध्यमिक और उच्च माध्यमिक की सार्वजनिक परीक्षा जून माह में होनी है। परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1500 रुपये विलंब शुल्क के साथ अब 25 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। ऑफलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed