{"_id":"5de5056a8ebc3e54db484777","slug":"neet-2020-registration-open-apply-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मई को होगा नीट, ऑनलाइन आवेदन शुरू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
तीन मई को होगा नीट, ऑनलाइन आवेदन शुरू
Tue, 03 Dec 2019 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर
सुनील शर्मा, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
सुनील शर्मा, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 03 Dec 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
नीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीट -2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार एम्स और जवाहर लाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजूकेशन एंड रिसर्च (जीपमर) के लिए भी नीट से ही एमबीबीएस और बीडीएस की सीटें भरी जाएंगी। इससे पहले एम्स और जीपमर की एमबीबीएस और बीडीएस की सीटों के लिए अलग परीक्षा होती थी। आवेदन करने के लिए 31 दिसंबर अंतिम तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन
नीट का प्रवेश परीक्षा 3 मई 2020 को ली जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। परीक्षा पैन, पेपर बेस्ड ली जाएगी। प्रवेश परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1500 रुपये, आर्थिक कमजोर और ओबीसी के लिए 1400 रुपये और एससी, एसटी व अन्य वर्ग के लिए 800 रुपये फीस निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
आवेदन की गलतियों को दुरुस्त करने के लिए 15 जनवरी से 31 जनवरी तक का समय दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 मार्च से निकाले जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 4 जून को वेबसाइट पर डाला जाएगा। अभ्यर्थी की आयु परीक्षा तिथि तक 17 से 25 साल होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल तक है।
विज्ञापन
अभ्यर्थी के फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी या बायो टेक्नॉलॉजी और अंग्रेजी विषय के साथ इंटर में न्यूनतम 50 फीसदी अंक होने चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 40 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। मेडिकल जमा दो की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी भी प्रवेश परीक्षा दे सकते हैं। नीट का पेपर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 11 भाषाओं में होगा।
प्रदेश में नीट के लिए हमीरपुर और शिमला जिले में ही केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थी नीट का ऑनलाइन फार्म लोकमित्र केंद्रों में जाकर भर सकते हैं। नीट की अधिक जानकारी राश्ट्रीय परीक्षा एजेंसी(एनटीए) की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।