{"_id":"5ed8e2a71165f464f37ee486","slug":"nauni-university-solan-extend-date-to-apply-for-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौणी विवि ने शैक्षणिक कार्यक्रमों में आवेदन के लिए बढ़ाई तिथि","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नौणी विवि ने शैक्षणिक कार्यक्रमों में आवेदन के लिए बढ़ाई तिथि
Thu, 04 Jun 2020 05:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 04 Jun 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
नौणी विवि ने शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए अपने स्नातक, एमएससी और एमबीए एग्री-बिजनेस कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय ने यह निर्णय कोरोना संक्रमण के कारण छात्रों और अभिभावकों को राहत देने के लिए लिया है।
विज्ञापन
विवि अपने चार घटक कॉलेजों मुख्य परिसर में कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर और कॉलेज ऑफ फॉरेस्ट्री, हमीरपुर के नेरी में कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री और मंडी जिले के थुनाग में बागवानी महाविद्यालय में बीएससी बागवानी और बीएससी वानिकी कार्यक्रमों में डिग्री प्रदान करता है।
विज्ञापन
इसके अलावा छात्र नेरी महाविद्यालय में बीटेक जैव प्रौद्योगिकी कार्यक्रम के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। स्नातक कार्यक्रमों में सामान्य सीटों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक बढ़ाई जा चुकी है। स्व-वित्तपोषण सीटों के लिए 31 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन