{"_id":"5f15aada8ebc3e9f94160461","slug":"more-than-52-thousand-applications-for-tet-exam-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में टेट परीक्षा के लिए 52 हजार से अधिक ने किया आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल में टेट परीक्षा के लिए 52 हजार से अधिक ने किया आवेदन
Tue, 21 Jul 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 Jul 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड चेयरमैन डॉ. सुरेश कुमार सोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आठ विभिन्न विषयों की ली जाने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए 52,859 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें से 49713 अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा करवा दिया है, जबकि 4146 आवेदन बिना शुल्क के चलते रिजेक्ट कर दिए गए हैं, जिनकी सूची बोर्ड ने बेवसाइट में डाल दी है। बोर्ड चेयरमैन डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि बोर्ड ने जेबीटी, टीजीटी (ऑटर्स/मेडिकल/नॉन मेडिकल), भाषा अध्यापक, शास्त्री, पंजाबी एवं उर्दू विषयों की टेट परीक्षा के लिए आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
कई अभ्यर्थियों ने शुल्क अदा नहीं किया है, जिनकी सूची बोर्ड ने वेबसाइट पर डाली है। उन्होंने कहा कि अगर इनमें से किसी अभ्यर्थी ने टेट एप्लीकेशन के पेमेंट गेटवे पर डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड/नेटबैंकिंग के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से निर्धारित तिथियों के अंतर्गत परीक्षा शुल्क जमा किया हो तो वह अपने शुल्क का रिकार्ड दो दिनों के भीतर विभागीय परीक्षा शाखा के ई-मेल पर भेज सकते हैं। इसके बाद किसी भी प्रकार का अपडेट नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
डीएलएड-एक व दो की अनुपूरक परीक्षाएं 27 से
डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि डीएलएड पार्ट वन और पार्ट टू के री-अपीयर परीक्षार्थियों की अनुपूरक परीक्षा संबंधित जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट में स्थापित परीक्षा केंद्रों में संचालित की जाएगी। डीएलएड पार्ट वन बैच 2018-20 की परीक्षाएं 27 जुलाई से आठ अगस्त और डीएलएड पार्ट टू बैच 2018-2020 की 28 जुलाई से आठ अगस्त तक होंगी।
विज्ञापन