फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mop Up round for B.Ed seats in private colleges Himachal Pradesh

निजी कॉलेजों में बीएड सीटों के लिए होगा मॉपअप राउंड

Sun, 13 Oct 2019 12:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 13 Oct 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
Mop Up round for B.Ed seats in private colleges Himachal Pradesh
फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध 73 निजी बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए अब रविवार को अंतिम मॉपअप काउंसलिंग का राउंड होगा। विवि सभागार में होने वाली काउंसलिंग में अभ्यर्थी को अपीयर होना होगा। प्रदेश के निजी बीएड कॉलेजों में 7200 में से 1320 सीटें अभी भी खाली हैं। इन्हें भरने के लिए विवि की प्रवेश कमेटी ने मॉपअप राउंड में प्रवेश का अंतिम मौका देने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


परीक्षार्थियों में से प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन करने वालों की संख्या 2890 है। इन सभी को रविवार को मौका दिया जाएगा। बीएड में प्रवेश के लिए तय नियमों के तहत प्राप्तांक की शर्त विवि पहले ही हटा चुका है। अब सिर्फ प्रवेश परीक्षा में अपीयर हुए अभ्यर्थी मॉपअप राउंड की काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। 
विज्ञापन


बशर्ते, उसने बीते सप्ताह तक दिए गए प्रवेश को एडमिशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी की हो। जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, उन्हें रविवार को सुबह दस बजे से विवि के सभागार में ऑनलाइन आवेदन फार्म के प्रिंट के साथ कमेटी के समक्ष पेश होना होगा। विवि की वेबसाइट और एडमिशन पोर्टल पर भी जानकारी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी के सदस्य प्रो. नयन सिंह और विवि कंप्यूटर सेंटर इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि तय की गई तिथि को निर्धारित समय में ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी विवि सभागार पहुंच जाएं। प्रवेश का यह अंतिम मौका छात्र छात्राओं को रहेगा। प्रदेश भर में विवि से संबद्ध दो सरकारी और 73 निजी बीएड कॉलेजों में करीब 7200 सीटें उपलब्ध है। इनमें अंतिम मॉपअप राउंड तक सिर्फ 1320 सीटें ही रिक्त रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed