फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   meritorious students swell with happiness by getting medals and degrees at HPU convocation

एचपीयू के दीक्षांत समारोह में मेडल और डिग्री पाकर खुशी से झूम उठे मेधावी

Fri, 29 Nov 2019 07:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Nov 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
meritorious students swell with happiness by getting medals and degrees at HPU convocation
- फोटो : अमर उजाला

ये मौका था मेधावियों को उनकी मेहनत का फल मिलने का। इस दिन का ये बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और जब ये पल आया तो चेहरे की खुशी सब कुछ बयां कर रही थी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में 383 विद्यार्थियों को पीएचडी डिग्री और गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। जैसे-जैसे मेधावी मंच की ओर बढ़ रहे थे, पूरा हाल तालियों से गूंज उठता। मुख्य अतिथि के हाथों सम्मान पाकर मेधावी चहके उठे। सम्मान पाकर किसी ने डिग्री और मेडल के साथ सेल्फी ली तो किसी ने इसे चूमकर अपनी खुशी का इजहार किया.....

विज्ञापन


 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया। इस दौरान 383 विद्यार्थियों को पीएचडी डिग्री और स्वर्ण पदक से नवाजा गया। इनमें 107 को गोल्ड मेडल, 275 को पीएचडी जबकि एक को डिलिट की डिग्री दी गई। सम्मान पाकर मेधावियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन


 समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल और विवि के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने की जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शरीक हुए। वहीं केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने विशेष अतिथि के रूप में समारोह में शरीक हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निशंक ने बढ़ाया हौसला, बोले-दुनिया आपकी मुट्ठी में

meritorious students swell with happiness by getting medals and degrees at HPU convocation

मुख्य अतिथि ने मेधावियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि दुनिया आपकी मुठ्ठी में है, यहां से डिग्री लेने के आप जिंदगी के मैदान में जा रहे हैं, वहां चुनौतियां आएगीं, मगर इन चुनौतियों को अवसरों में बदलना होगा। प्रदेश विश्वविद्यालय की अपनी गरिमा रही है, यहां से विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाले कई बड़े नाम निकले हैं। 

सुबह 11 बजे सभागार में मुख्य अतिथि के कैंपस पहुंचने पर सभागार में बदली गई दीक्षांत समारोह की ड्रेस के साथ विवि के अधिष्ठाताओं और शिक्षकों का कुलसचिव घनश्याम चंद और परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी की अगुवाई में अकादमिक प्रोशेसन निकला। इसके साथ ही मुख्यातिथि के स्टेज पर पहुंचते ही मेधावियों से भरे सभागार में मां सरस्वती का दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद राष्ट्र गान गाया और विवि का कुलगीत गाया। 

20 मेधावियों को मेडल, डिग्री दे लौट गए मुख्य अतिथि

meritorious students swell with happiness by getting medals and degrees at HPU convocation

कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कुलपति ने सभी मेधावियों को शुभकामनाएं दी। इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने करीब बीस मेधावियों को गोल्ड मेडल पहनाकर और डिग्री देकर सम्मानित किया।

केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के सदन में पहुंचने की विवशता के चलते वे करीब साढ़े बारह बजे लौट गए। इसके बाद कुलाधिपति और राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री के हाथों शेष मेधावियों को गोल्ड मेडल और पीएचडी उपाधि देकर अलंकृत किया गया। 

इन्हें गोल्ड मेडल

meritorious students swell with happiness by getting medals and degrees at HPU convocation

एडवांस डिप्लोमा में छेरिंग रिगजेन, इशा मेहता, नंद कुमार, सूर्या कांत, अजीत कुमार, लता। बीए में अमित कुमार, श्रृष्टि ठाकुर। बीकॉम में हरप्रीत कौर। बीएड में मनीषा पठानिया। बीपीएड में भावना जोशी, बीएससी में अर्पणा जोशी, दिव्या ज्योति, मनीषा गुलेरिया, मोनिका शर्मा, पूजा भाटिया, शबनम चौहान, बीटेक में मृदुल, हिमानी। बीएएलएलबी में महक साहनी, बीएएमएस में एकता रानी, बीबीए में प्रियम मरवाह। बीसीए में सांची सूद, बीडीएस में सुकृत घेरा, बीएचएम में संजय ठाकुर, बीएचएमएस में अंजली।

बीपीई में अर्चना नेगी, बीटीए में दीपिका, सर्टिफिकेट कोर्स में ताशी यांगजोन, अर्चना शर्मा, विभूति शारदा और नीरज कुमार। दर्शनाचार्य में प्रीतम सिंह। दीन दयाल उपाध्याय में अमर चंद और रीना देवी। डिप्लोमा कोर्स में सोनम तेंजिन, रंजना कुमारी, विक्रम कौशल, गगन सिंह। ज्योतिशाचार्य में प्रवीण गौतम। एलएलबी शिल्पा परमार एलएलएम में दीपिका धीमान, चुनौति संगरोली, भानवी वेद, अनिरुद्ध सूद। एमए कोर्स में शिल्पा वालिया, सौरभ ठाकुर, अनु कुमारी, मोनिका, विपन कुमार, मोनिका, विरंजन चौहान, मोहम्मद शरीफ, पुचोंग डोलमा, प्रियंका शर्मा, निधि शर्मा, कुमारी मोनिका, सुषमा देवी, मनीष कुमार, पवन कुमार, मीनाक्षी चौधरी।

एमए विजुअल आर्ट में नेहा मेहता, एम कॉम में शिवानी शर्मा। एमएड में अनुश्री गौतम, एमएफए में मनुईला लबिता, एपीएड में बंधु देवी, एमफिल में स्वाति वर्मा, अदिति, शिखा, दीप कुमार, मीनाक्षी जसवाल, निवेदिता शर्मा, स्मृति, सपना कुमारी, बनिता रानी, गुमान सिंह, श्वेता राणा, दीक्षा, पुरूषोतम सिंह, रमेश शर्मा, पल्लवी शर्माए, विवेक शर्मा, साकेत लालए सोनिकाए सुनील कुमारए सीपिका थापर। एमएससी में रानी पांडे, शैलजा चौहान, हिमानी शर्मा, दीक्षा कुमारी, इश्तिा कश्यप, शिल्पा कुमारी, पंकज, गुरविंद्र कौर, रंजना बसयाल, सुनयना शर्मा, दीक्षा शर्मा।

एमटेक में नेहा ठाकुर, एमबीए में कोमल कुमारी शर्मा, श्रुति। एमबीबीएस में आभा सिंह, एकता धीमान, अभिक धीमान। एमबीई राहुल चौहान, शिवानी कटोच। एमसीए में हार्मोनी सचदेवा, एमएमसी में शालिनी पॉल। एमटीए में दीपक कंवर, पीजी डिप्लोमा में शीतल चौहान, पल्लवी शर्मा, योगेश चंदेल, रागिनी चंदेल, अंजु शर्मा, प्रियंका, पीजीडीसीए में  निशांत कुमार, पीजीडीपीएम में महक,  प्रभाकर में हरि दास, प्राक शास्त्री में कुश राज, साहित्याचार्य में सुन्नी प्रभा। शास्त्री में कृतिका, वेदाचार्य सुनील कुमार और व्याकरण में अक्षय कुमार।

गोल्ड मेडल लेने वालों में छात्राओं की अधिक संख्या पर जयराम खुश

meritorious students swell with happiness by getting medals and degrees at HPU convocation

 विवि के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यहां भी गोल्ड मेडल पाने वाली बेटियों की संख्या अधिक है। पिछली बार गोल्ड मेडल पाने वाली अधिकतर लड़कियां थी। मगर इस बार बीच बीच में नौजवान भी पहुंचे थे। इस बार सम्मान पाने वालों की संख्या बढ़ी है, यह खुशी की बात है।

 उन्होंने अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि पिछले समारोह में सिर्फ दो छात्रों ने शिक्षक बनना जीवन का लक्ष्य बताया था, मगर इस समारोह में चार मेधावियों ने शिक्षक बनने की इच्छा जताई। शिक्षक राष्ट्र निर्माण करता है। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने भी सभी मेधावियों को बधाई दी। 

कोशिश करेंगे देश के टॉप विवि में आए एचपीयू : अनुराग

meritorious students swell with happiness by getting medals and degrees at HPU convocation
अनुराग ठाकुर

विवि के दीक्षांत समारोह में केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामलों के राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि समारोह में आने का न्योता मिलने पर वे सदन के जारी होने के बावजूद मना नहीं कर सके। विश्वविद्यालय ने देश को बड़ी बड़ी हस्तियां दी है। प्रयास किए जाएंगे कि एचपीयू देश के टॉप सौ विवि में स्थान बनाए। सरकार युवाओं को नवाचार इनोवेशन के लिए मौका देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने विवि में उठाई गई आईसीटी की सुविधा की मांग पर पांच करोड़ देने की घोषणा की और कहा कि विश्वविद्यालय अपने 50 साल पूरे करने जा रहा है।

विवि के जो संभव होगा वो किया जाएगा। खेल सुविधाओं के लिए भी मदद की जाएगी। उन्होंने मेधावियों को बधाई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना करते हुए कहा कि आज भारत सॉफ्ट पावर बन गया है। डिजिटल इंडिया के लागू होने के बाद करोड़ों बैंक खाते खोले गए। मुद्रा लोन जैसी योजनाएं शुरू की और डिजिटल प्लेटफार्म पर यूपीआई ट्रांजेक्शन में भारत ने कीर्तिमान स्थापित किया है। 

युवा कौशल होगा तो नहीं होगी रोजगार कमी : राज्यपाल 

meritorious students swell with happiness by getting medals and degrees at HPU convocation
राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय - फोटो : सोशल मीडिया

 विवि के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल और विवि के कुलाधिपति बंडारु दत्तात्रेय ने डिग्री और गोल्ड मेडल पाने वाले मेधावियों को बधाई दी और कहा हिमाचल प्रदेश विवि का अपना गौरवमयी इतिहास रहा है। यहां के युवा जीवन मे आगे बढ़े, अपने परिवार की आशाओं को पूरा करे और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बने। उन्होंने कहा कि यदि युवा कौशल होगा तो रोजगार की कमी नहीं होगी। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इससे पारदर्शिता आती है। 

विवाद: दीक्षांत समारोह में भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा सम्मानित 
एचपीयू के दीक्षांत समारोह में भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा को भी सम्मानित कर दिया गया। सोशल मीडिया पर इस पर तीखी प्रतिक्रियाओं के साथ फोटो वायरल भी हो गई। दीक्षांत समारोह छात्रों के लिए महत्वपूर्ण और यादगार कार्यक्रम होता है। निर्धारित कार्यक्रम में भाजपा नेता को सम्मानित करना शामिल नहीं था। बावजूद इसके स्टेज पर बुलाकर संगठन महामंत्री को कुलपति ने अपने हाथों से सम्मानित किया।

साथी छात्र को गोल्ड मेडल मिलने पर अफागनी छात्रों ने जताई खुशी 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एल्यूमनाई रहे अफगानीस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामी करजई के देश से आकर विवि में पढ़ रहे छात्र मोहम्मद शरीफ ने लोक प्रशासन पीजी कोर्स में मुख्यातिथि मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियालय निशंक के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। जैसे ही छात्र सभागार से बाहर निकला तो साथी अफगानी छात्रों ने उसे गले से लगाया और मिलकर इस खुशी के पल को मनाया।

इन छात्रों के चेहरों पर इस मेडल के मिलने पर मिली खुशी साफ झलक रही थी। मोहत्मद शरीफ ने कहा कि यह उनके लिए खुशी का और यादगार पल है। वे चाहेंगे कि वे अपनी आगे पीएचडी तक की पढ़ाई इसी विश्वविद्यालय से पूरी करे। उन्होंने कहा कि मैं गोल्ड मेडल प्राप्त कर खुश हूं। अब में अपने देश में लौट कर अपने देश के विकास और वहां के लोगों के लिए कुछ करना चाहता हूं। आगे की पढ़ाई यही से करने की इच्छा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed