फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   matric and plus two practical exams from 15 to 22 march 2021

15 से 22 मार्च तक होंगी दसवीं, बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं

Sun, 14 Mar 2021 09:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Mar 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
matric and plus two practical exams from 15 to 22 march 2021
स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षाएं 22 मार्च तक चलेंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि परीक्षाएं 15 मार्च से 22 मार्च तक होंगी। राज्य मुक्त विद्यालय के अंतर्गत केवल इस सत्र (मार्च 2021) में ही प्रायोगिक परीक्षाएं लिखित परीक्षा से पहले संचालित की जा रही हैं। 

विज्ञापन


सभी अध्ययन केंद्रों के समन्वयकों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रायोगिक परीक्षा के अंक ऑनलाइल फीडिंग करते समय सावधानी से डालें। गलत ऑनलाइन फीडिंग के लिए समन्वयक या संबंधित अध्यापक उत्तरदायी होगा। उन्होंने कहा कि दसवीं में साइंस विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा 15 मार्च को होगी।
विज्ञापन


16 को होम साइंस, कंप्यूटर साइंस, आर्ट-बी की प्रैक्टिकल परीक्षा होगी। जमा-2 की 17 मार्च को फिजिक्स, 18 को केमिस्ट्री, 19 को बॉयोलोजी/एचई एंड एफएससी (होम साइंस), 20 को कंप्यूटर साइंस, 22 को जियोग्राफी और फिजिकल एजूकेशन और अकाउंटेंसी (प्रोजेक्ट) की प्रैक्टिकल परीक्षा 17 मार्च से 22 मार्च के बीच संचालित होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed