{"_id":"5f8b00e79bc93972cd16021a","slug":"main-written-examination-of-has-will-be-held-in-shimla-and-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला और धर्मशाला में होगी एचएएस की मुख्य लिखित परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
शिमला और धर्मशाला में होगी एचएएस की मुख्य लिखित परीक्षा
Sun, 18 Oct 2020 12:09 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
राज्य लोक सेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी शिमला और धर्मशाला में दिसंबर महीने में एचएएस की मुख्य लिखित परीक्षा होगी। राज्य लोक सेवा आयोग ने शनिवार को 1 से 7 दिसंबर तक होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग ने न्यायिक सेवा की मुख्य परीक्षा की तारीख भी तय कर दी है। ये परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन
आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि 1 दिसंबर को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक एचएएस की मुख्य परीक्षा के तहत अंग्रेजी की परीक्षा होगी। इसी दिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा होगी। 2 तारीख को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक एस्से, 3 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक जनरल स्टडीज का पेपर एक होगा। 4 दिसंबर को जनरल स्टडीज का पेपर दो होगा। 5 दिसंबर को जनरल स्टडीज का पेपर नंबर 3 होगा।
विज्ञापन
ये सभी परीक्षाएं की सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक ली जाएंगी। 7 तारीख को ऑप्शनल पेपर 1 सुबह 9 से 12 तक और दोपहर के सत्र में 2 बजे से शाम 5 बजे तक इसी दिन ऑप्शनल पेपर नंबर 2 होगा। उन्होंने बताया कि न्यायिक सेवा की मुख्य परीक्षाएं 25 नवंबर को शुरू होंगी। पहले दिन सिविल लॉ का पेपर नंबर 1 होगा। 26 नवंबर को सिविल लॉ का पेपर नंबर दो, 27 नवंबर को क्रिमिनल लॉ, 28 नवंबर को इंग्लिश कंपोजिशन और 28 नवंबर को हिंदी लैंग्वेज का पेपर होगा। 28 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे, जबकि 25 से 28 नवंबर वाली परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होगी। न्यायिक सेवा की परीक्षा सिर्फ शिमला में होगी। उन्होंने बताया कि इन दोनों परीक्षाओं की एडमिट कार्ड जल्द आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन