{"_id":"5ed0f1de8ebc3e90914077aa","slug":"lockdown-students-will-be-able-to-apply-for-pg-entrance-exam-by-june-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए 15 जून तक आवेदन कर सकेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लॉकडाउन: पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए 15 जून तक आवेदन कर सकेंगे विद्यार्थी
Fri, 29 May 2020 04:58 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 29 May 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल विश्वविद्यालय
हिमाचल विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स में नए सत्र में की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब प्रदेश भर में पीजी कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। लॉकडाउन के चलते विवि प्रशासन ने यह फैसला लिया है। पूर्व में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई की गई थी।
विज्ञापन
तिथि बढ़ाने से संबंधित जानकारी विवि की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय के ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल के माध्यम से हो प्रवेश परीक्षा के के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। विवि के जन संपर्क अधिकारी डॉ. वर्मा ने बताया कि जो विद्यार्थी पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए अब तक ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए हैं वे अब 15 जून तक बिना लेट फीस के ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे छात्रों को आवेदन करने को अतिरिक्त 15 दिन का समय मिलेगा। 31 मई के बाद भी पीजी कोर्स में प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने को पोर्टल खुला रहेगा।
विज्ञापन