फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lockdown 2.0 in Himachal Pradesh 11th class students study online in state

11वीं कक्षा की शुरू करवाई ऑनलाइन पढ़ाई, प्रवक्ता ने बनाया गूगल फोरम

Sun, 19 Apr 2020 07:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नौराधार (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नौराधार (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 Apr 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
Lockdown 2.0 in Himachal Pradesh  11th class students study online in state
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना वायरस के कारण शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई करवा रहा है। दूरदर्शन के माध्यम से भी पढ़ाई करवाई जा रही है, लेकिन 11वीं के विद्यार्थियों को अभी तक औपचारिक प्रवेश नहीं हो पाया है। इसके लिए न तो कोई व्हाट्सऐप ग्रुप बना है और न ही दूरदर्शन से पढ़ाई हो रही है। इस विषय पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार ने पहल की है। विद्यालय के प्रवक्ता सुरेंद्र पुंडीर ने गूगल के माध्यम से 11वीं कक्षा में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन सेवा शुरू की है।

विज्ञापन


सीमित व जरूरी जानकारी भरकर कोई भी विद्यार्थी इसमें पंजीकरण करवा सकता है। गूगल पर सीमित जानकारियां भरने के पश्चात विद्यार्थियों की सूचना प्राप्त होने के तुरंत बाद इनका व्हाट्सऐप समूह बनाकर इन्हें भी जमा दो की तरह ऑनलाइन शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। नियमित रूप से 11 अप्रैल से कक्षाएं शुरू हो जाती थीं, लेकिन इस वर्ष शिक्षण संस्थान बंद होने से शिक्षण कार्य में विलंब हो गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह शिक्षण संस्थान ऑनलाइन शिक्षण कार्य भी नियमित रूप से चला रहा है। प्रवक्ता सुरेंद्र पुंडीर ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण अस्थायी है, लेकिन इससे समय पर ही विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू हो सकेगी। किसी भी सहायता के लिए विद्यार्थी प्रधानाचार्य के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। प्रधानाचार्य संदीप बहल ने बताया कि पंजीकरण के लिए अभिभावक शिक्षकों की भी सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed