फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra Co-operative Primary Agricultural and Rural Development Bank

इस सहकारी बैंक में 10 नई शाखाएं खुलेंगी, क्लर्क के 50 पद भरे जाएंगे

Fri, 22 Nov 2019 07:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Nov 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
Kangra Co-operative Primary Agricultural and Rural Development Bank
- फोटो : सोशल मीडिया

कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक का विस्तार किया जाएगा। बैंक ग्रामीण स्तर पर 10 नई शाखाएं खोलेगा। बैंक में क्लर्क के 50 पद भी भरे जाएंगे। कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक समिति के चेयरमैन कमल नयन शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को धर्मशाला में बैंक की 38वीं सालाना आमसभा हुई। उन्होंने कहा कि बैंक किसानों को आसानी से ऋण उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास कर रहा है। प्रतिवर्ष ऋण की किस्तों की अदायगी निर्धारित तिथि पर करने पर एक प्रतिशत की छूट का प्रावधान किया गया है। बैंक ने वर्ष 2017-18 में 2476 लाख तथा वर्ष 2018-19 में 2994 लाख के ऋण वितरित किए हैं।

विज्ञापन


इससे किसानों, बागबानों व कामगारों को लाभ पहुंचा है। बैंक में वर्तमान में शेष अग्रिम ऋण 12322 लाख रुपये तक पहुंच चुके हैं, जो बैंक की बड़ी उपलब्धि है। बैंक के माध्यम से भूमि सुधार, लघु सिंचाई, कृषि यंत्रीकरण, कृषि से संबंधित अन्य गतिविधियों गैर कार्य क्षेत्र जैसे लघु वाहन, लघु तथा ग्रामीण कुटीर उद्योग, सेवा क्षेत्र तथा ग्रामीण आवासीय योजनाओं के तहत ऋण दिए जाते हैं। महाप्रबंधक राज नारायण जमालटा ने कांगड़ा सहकारी प्राथमिक एवं कृषि ग्रामीण बैंक समिति की अर्जित लक्ष्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान बैंक के उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर, संचालक ओमप्रकाश कटोच, अरविंद चक्रवर्ती, जगमेल ठाकुर, रोशन लाल, मनोहर लाल, डॉ. रविदत्त और कुलविंद्र सिंह सहित बैंक समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed