फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Job opportunity, private company will fill 200 posts

ऊना: नौकरी का मौका, 200 पद भरेगी निजी कंपनी

Mon, 20 Sep 2021 05:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Sep 2021 05:54 PM IST
सार

प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने बताया कि फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, व्यवसाय के 2019 से 2021 तक के पासआउट युवा इसमें भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 9557 रुपये मूल वेतन, एक समय भोजन ट्रांसपोर्ट वर्दी मुफ्त दी जाएगी। इंटरव्यू में भाग लेने वाले प्रशिक्षुओं की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। 

विज्ञापन
Job opportunity, private company will fill 200 posts
नौकरी का मौका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना में आईटीआई से विभिन्न ट्रेड से पासआउट बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका है। मोहाली की नामी कंपनी बंगाणा में कैंपस इंटरव्यू करवाने जा रही है। 200 पदों पर भर्ती होगी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा में 22 सितंबर को कैंपस साक्षात्कार होंगे। इंटरव्यू में भाग लेने वाले प्रशिक्षुओं की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए।

विज्ञापन


प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने बताया कि फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, व्यवसाय के 2019 से 2021 तक के पासआउट युवा इसमें भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 9557 रुपये मूल वेतन, एक समय भोजन ट्रांसपोर्ट वर्दी मुफ्त दी जाएगी। उम्मीदवार  22 सितंबर को सुबह दस बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा में सभी प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed