फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Job opportunity in Dubai, 700 posts to be recruited, salary will also be great

दुबई में नौकरी का मौका, 700 पद भरेगी कंपनी, वेतन भी मिलेगा शानदार

Fri, 15 Nov 2019 04:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Nov 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
Job opportunity in Dubai, 700 posts to be recruited, salary will also be great
प्रतीकात्मक तस्वीर

दसवीं, बारहवीं और आईटीआई पास युवाओं के पास दुबई में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। कांगड़ा जिले की संसारपुर टैरेस आईटीआई में 25-26 नवंबर को दुबई की ट्रांसगार्ड एलएलसी मैन पावर लिमिटेड रोजगार मेला लगाएगी। रोजगार मेले में कंपनी 700 पदों को भरेगी। 25 को लिखित परीक्षा होगी और चयनित युवाओं का साक्षात्कार होगा। 26 को प्रैक्टिकल लिया जाएगा। रोजगार मेले में 18 से 35 साल तक के युवा भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन


शैक्षणिक योग्यता दसवीं, जमा दो, आईटीआई से इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, फिटर, कारपेंटर, रेफ्रिजरेशन, शीट मेटल, वेल्डर और मैसन ट्रेड पास होना अनिवार्य है। आईटीआई संसारपुर टैरेस के प्रधानाचार्य अनिल पठानिया ने कहा कि चयनित युवाओं को 22000 से 24000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा और इसके अलावा ओवर टाइम अलग से मिलेगा। कंपनी चयनित प्रशिक्षुओं को फ्री रहना, सस्ते रेट पर खाना, वर्दी, चाय, स्नेक्स और छुट्टियों की सुविधा भी देगा।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों के पास पासपोर्ट होना जरूरी है। इसके अलावा चार पासपोर्ट फोटो, पहली कंपनी से अनुभव प्रमाण पत्र, पंचायत से चरित्र प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। रोजगार मेले में दसवीं और बारहवीं पास के 200 पद और टेक्निकल स्टाफ के 500 पद कंपनी भरेगी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को रिज्यूम, आधार कार्ड, पंजीकरण पत्र, बोनोफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, शिक्षा और तकनीकी शिक्षा से संबंधित समस्त प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

200 पद भरने के लिए सिरमौर में 20 को साक्षात्कार

वहीं, जिला सिरमौर रोजगार कार्यालय नाहन में 20 नवंबर को मैसर्ज ब्लू स्टार लिमिटेड कंपनी सहायक ऑपरेटर के 200 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार लेगी। सुबह दस बजे से दो बजे तक यह साक्षात्कार होंगे।

जिला रोजगार अधिकारी गुमान सिंह वर्मा ने बताया कि आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए। प्रार्थी आईटीआई (किसी भी ट्रेड) से प्रशिक्षित होना चाहिए और आयु सीमा 18-25 वर्ष रखी गई है।

वेतन और भत्ता 12 हजार 300 रुपये प्रतिमाह होगा। आवेदक रोजगार कार्यालय में दर्ज होने का पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनोफाइड, आईटीआई प्रमाण पत्र साथ लाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed