हिमाचल: सैकड़ों युवाओं को नौकरी देगी निजी कंपनियां, यहां होंगे साक्षात्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला में छह मार्च को कैंपस इंटरव्यू होंगे। इस दौरान कई बड़ी नामी कंपनियां युवाओं को रोजगार देगी। हीरो साइकिल कंपनी 100 बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी 14 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा।
कैंपस इंटरव्यू में वेल्डर, फीटर, टर्नर और मशीनिस्ट में आईटीआई पास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त इस साक्षात्कार में आठवीं, 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी भी हिस्सा ले सकेंगे। इन्हें कंपनी 12 हजार रुपये मासिक वेतन देगी।
आईटीआई धर्मशाला के प्रधानाचार्य ई. मनीष कुमार ने बताया कि इसी दिन क्रिमिका कंपनी भी साक्षात्कार लेगी। ईपीएल लिमिटेड नालागढ़ मेकेनिकल और इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा प्राप्त 50 बेरोजगारों का चयन करेगी। उन्होंने कहा कि यह कैंपस इंटरव्यू छह मार्च को सुबह 11 बजे आईटीआई प्रांगण में होंगे।
नौकरी के साथ फार्मास्यूटिकल साइंस में बीएससी डिग्री का मौका
वर्ष 2020 में मेडिकल या नॉन मेडिकल में 12वीं पास छात्रों के लिए चार मार्च को आईटीआई शाहपुर में बद्दी की प्रतिष्ठित दवा कंपनी की ओर से साक्षात्कार करवाए जाएंगे। चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी टेक्निकल ट्रेनी के तौर पर नौकरी देगी। कंपनी युवाओं को फार्मास्यूटिकल साइंस में बीएससी डिग्री भी करवाएगी। चयनित उम्मीदवारों को तीन कार्यशील पारियों (ए, बी और सी) के साथ तैनात किया जाएगा। आईटीआई शाहपुर के प्रधानाचार्य तरुण कुमार ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में 1 मार्च 2001 और 1 मार्च 2003 के बीच जन्मलेने वाले युवा भाग ले सकते हैं। जिन्होंने 12वीं की परीक्षा 60 प्रतिशत अंकों के साथ मेडिकल या नॉन मेडिकल में 2020 में पास की हो, साथ ही जो हिंदी और इंग्लिश पढ़ना, लिखना और बोलना जानता हो।
उन्होंने बताया कि इस कैंपस साक्षात्कार में वे छात्र - छात्राएं भाग नहीं ले सकते, जिन्होंने प्लस टू सप्लीमेंट्री एग्जाम से पास की हो। चयनित होने पर इन युवाओं को वार्षिक 1.45 लाख रुपये सीटीसी सैलरी मिलेगी। साथ ही उन्हें फार्मास्यूटिकल साइंस में बीएससी की डिग्री भी करवाएगी। इसके अलावा रियायती दर पर हॉस्टल, कैंटीन और परिवहन सुविधा दो सालों के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी। कैंपस साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ 10वीं, 12वीं के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के अलावा आधार कार्ड, बोनोफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र (सभी ओरिजिनल और एक सेट छाया प्रति ) और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे।