आईटीआई प्रशिक्षितों के लिए नौकरी का मौका, 11 फरवरी को रोजगार मेला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन वित्तपोषित उद्यमिता एवं कौशल प्रशिक्षण संस्थान दाड़लाघाट में 11 फरवरी को रोजगार मेला लगाएगा। निजी कंपनी प्रशिक्षण संस्थान में साक्षात्कार लेगी। सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सरकारी या गैर सरकारी आईटीआई से प्रशिक्षित उम्मीदवारों के कैंपस इंटरव्यू ले रही है।
संस्थान प्रभारी राजेश व प्लेसमेंट प्रभारी विनोद वर्मा ने बताया कि रोजगार मेले में 2015 से 2019 तक कटर-फिटर, माचिनिस्ट, टर्नर, मोटर मेकेनिक वाहन, ऑटोमोबाइल, डीजल मेकेनिक, वेल्डर, इंस्ट्रूमेंट मेक, इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स, पेंटर, कोपा, आरएसी ट्रेड का प्रशिक्षण ले चुके उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट में लिखित तथा मौखिक साक्षात्कार होंगे। प्रार्थी की आयु साक्षात्कार की तारीख पर 18 से 23 वर्ष होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा होगी। उसके बाद उम्मीदवारों को अंतिम साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 17 हजरी 500 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।
वहीं, सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड आटीआई पास युवकों को नौकरी का मौका दे रही है। कंपनी प्रदेश के करीब 200 आईटीआई पास युवाओं की भर्ती करेगी। भर्ती के लिए अधिकृत एजेंसी एचआरवीएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 10 फरवरी को सुंदरनगर की बीबीएमबी कालोनी स्थित हैपी यंग आईटीआई में काउंसलिंग और चयन परीक्षा लेगी।
इसमें उत्तीर्ण होने वाले युवाओं का साक्षात्कार राजकीय आईटीआई शमशी जिला कुल्लू में 13 फरवरी को होगा। हैपी यंग आईटीआई के प्रबंध निदेशक कुनाल शर्मा ने बताया सुजुकी में नौकरी के लिए दसवीं कक्षा 55 प्रतिशत अंकों के साथ और आईटीआई 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है।
आईटीआई पास युवाओं की आयु 18-23 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। 2015, 2016, 2017, 2018 के पास और 2019 में परीक्षा देने वाले युवा जिनका परीक्षा परिणाम अभी आना है। इसमें भाग ले सकते हैं। 2019 में परीक्षा देने वाले युवाओं का अगर चयन होता है तो उन्हें परीक्षा परिणाम निकलने के बाद ज्वाइनिंग दी जाएगी।
फिटर, डीजल मेकेनिक, मोटर मेकेनिक, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग आपरेटर, सीओई (ऑटोमोबाइल) ट्रैक्टर मेकेनिक और पेंटर का कोर्स करने वाले आटीआई होल्डर जिन्होंने एनसीवीटी या एसीवीटी से परीक्षा पास की है, इस लिखित परीक्षा में भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थी को कंपनी प्रतिमाह 17,500 रुपये वेतन देगी। अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएंगी। काउंसलिंग, प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार के लिए कोई भी शुल्क देय नहीं है।