पटवारी परीक्षा में पूछ लिए जेबीटी टेट में आए सवाल, पढ़ें पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व विभाग की पटवारी परीक्षा पर कई सवाल उठ रहे हैं। लिखित परीक्षा में पूछे 100 प्रश्नों में 46 ऐसे प्रश्न थे, जो स्कूल शिक्षा बोर्ड की जेेबीटी विषय की शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) में भी आए थे। ऐसे में अब राजस्व विभाग की ओर से प्रश्नपत्र सेट करने की प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जेबीटी टेट इसी वर्ष 16 जून को करवाया था। 100 प्रश्नों में से 46 सवाल ऐसे हैं, जो राजस्व विभाग की पटवारी भर्ती में रिपीट कर दिए गए। जेबीटी टेट में आए गणित के 11, अंग्रेजी के 11, हिंदी के 10 और सामान्य ज्ञान के 14 प्रश्न रिपीट हुए हैं, यहां तक की प्रश्न पूछने के तरीके तक में कोई बदलाव तक नहीं किया गया है।
जैसा प्रश्न जेबीटी टेट में आया था, ठीक उसी पैटर्न पर पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा में पूछे गए थे। पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी अभिषेक कुमार, विनोद कुमार, रमेश कुमार ने कहा कि उन्होंने जून में जेबीटी टेट दिया था। इसमें से 46 प्रश्न रिपीट हुए हैं। इसके अलावा पटवारी भर्ती में डीएलएड की इस वर्ष हुए प्रवेश परीक्षा के भी कई प्रश्न पूछे गए थे।
20 तक आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं अभ्यर्भी
पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थी 20 नवंबर तक शाम पांच बजे तक आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। इसके बाद राजस्व विभाग अभ्यर्थियों की आपत्तियों की जांच करेगा। जांच में अगर कोई प्रश्न गलत पाया जाता है, तो उसका ग्रेस नंबर दिया जाएगा। राजस्व विभाग के भू-रिकॉर्ड निदेशक देवा सिंह नेगी ने कहा कि पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा का पेपर विभाग ने सेट करवाया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के जेबीटी टेट से प्रश्न मैच होने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।