फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   big relief for JBT candidates: Examination to be held on 14 will now be held on 18

जेबीटी अभ्यर्थियों को बड़ी राहत: 14 को होने वाली परीक्षा अब 18 को होगी, दे सकेंगे टेट

Thu, 10 Dec 2020 11:59 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,धर्मशाला/चंबा/ हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क,धर्मशाला/चंबा/ हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Dec 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
big relief for JBT candidates: Examination to be held on 14 will now be held on 18
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड भाग-दो की 14 दिसंबर को होने वाली साइंस विषय की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। अब यह परीक्षा 14 दिसंबर के बजाय 18 दिसंबर को प्रदेश भर में सुबह 10 से एक बजे तक होगी। बोर्ड प्रबंधन ने बदलाव 14 दिसंबर को ली जाने वाली जेबीटी की अध्यापक पात्रता परीक्षा और साइंस विषय की परीक्षा को एक साथ आने के बाद किया है। प्रदेश के नंबर वन अखबार अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता के साथ उठाया था। इसके बाद शिक्षा बोर्ड ने तिथि में बदलाव किया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने हाल ही में टेट की तिथियां घोषित की हैं। 

विज्ञापन


बोर्ड की ओर से जारी तिथियों में जिस दिन जेबीटी टेट होना था, उसी दिन डीएलएड भाग-दो के साइंस विषय की भी परीक्षा का भी शेड्यूल जारी किया था। वहीं दोनों ही परीक्षाएं सुबह के सत्र में ही होने के कारण प्रदेश के हजारों छात्र इनमें से एक परीक्षा को नहीं देने से वंचित रह रहे थे, जिसके चलते उनमें असमंज की स्थिति बनी हुई है। डीएलएड भाग-दो के छात्रों दिनेश, नरेंद्र, नितेश, अंजलि, अशोक कुमार, सपना कुमारी, चैन लाल, सुनील, अनुराधा, रोहन ने कहा कि अभ्यर्थियों ने बोर्ड प्रबंधन से परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव करने की मांग उठाई थी, ताकि वे दोनों ही परीक्षाएं दे सकें। 
विज्ञापन


परीक्षा का शेड्यूल क्लैश होने का मामला आया था। इसके चलते बोर्ड प्रबंधन को डीएलएड भाग दो की 14 दिसंबर को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है। अब परीक्षा 18 दिसंबर को सुबह दस से एक बजे तक ली जाएगी। इसका नया शेड्यूल बोर्ड ने जारी कर दिया है। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed