{"_id":"5f198cfb8ebc3e63750f6af7","slug":"jbt-shastri-s-teacher-eligibility-test-will-be-held-on-this-day-schedule-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिन होगी जेबीटी-शास्त्री की अध्यापक पात्रता परीक्षा, शेड्यूल जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इस दिन होगी जेबीटी-शास्त्री की अध्यापक पात्रता परीक्षा, शेड्यूल जारी
Thu, 23 Jul 2020 06:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 23 Jul 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आठ विषयों में से दो जेबीटी और शास्त्री की टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा सुबह-शाम दो सत्रों में 26 जुलाई को होगी। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि जेबीटी टेट 26 जुलाई को सुबह दस बजे से साढ़े बारह बजे, जबकि इसी दिन शास्त्री की परीक्षा दोपहर दो बजे से साढ़े चार बजे तक होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इन लिखित परीक्षाओं के लिए अपने अनुक्रमांक पत्र (एडमिट कार्ड/रोल नंबर स्लिप) बोर्ड की वेबसाइट पर दर्शाए गए लिंक पर जाकर अपना एप्लीकेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ डालकर डाउनलोड किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर इनमें अभ्यर्थियों को त्रुटियां नजर आती हैं तो वे 22 जुलाई से पांच अगस्त तक बोर्ड कार्यालय में शुद्धि के लिए दस्तावेजों सहित आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद विभागीय परीक्षा शाखा इन विषयों के विवरणों में शुद्धि पर विचार नहीं करेगी।
विज्ञापन
डीएलएड की अस्थायी आंसर की जारी
डीएलएड की परीक्षा की अस्थायी उत्तरकुंजी सीरीज ए, बी, सी, डी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। यह परीक्षा 19 जुलाई को प्रदेश के 140 परीक्षा केंद्रों में हुई थी। बोर्ड चेयरमैन डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि परीक्षा में दर्ज उत्तरों के संबंध में यदि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की विसंगति या गलती नजर आती है तो वे अपनी आपत्ति प्रमाणित पुस्तकों से लिए गए साक्ष्यों सहित 27 जुलाई तक अनुभाग अधिकारी पेपर सेटिंग शाखा से संपर्क कर सकते हैं। 27 जुलाई के बाद उत्तरकुंजी संबंधित किसी भी मौखिक या लिखित आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन