{"_id":"5df4d1808ebc3e87ea505eeb","slug":"it-certificate-course-by-kaushal-vikas-nigam-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल विकास निगम करवाएगा फ्री आईटी कोर्स, 31 तक करें आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कौशल विकास निगम करवाएगा फ्री आईटी कोर्स, 31 तक करें आवेदन
Sat, 14 Dec 2019 05:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 14 Dec 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कौशल विकास निगम युवाओं के लिए आईटी के कई सर्टिफिकेट कोर्स शुरू कर रहा है। सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग के माध्यम से करवाए जा रहे इन कोर्स के लिए युवा 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। तीन माह के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवाओं को इंटरनेट के एडवांस कोर्स, साइबर सिक्योरिटी, इंडस्ट्रियल आटोमेशन एंड रोबोटिक्स, सीएडीडी इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मोबाइल ऐप एंड सिक्योरिटी, वेब डिजाइनिंग आदि कोर्स करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
बीटेक, एमएससी, बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष या पासआउट छात्र इन विषयों के प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुल 350 सीटें भरी जानी हैं। युवाओं से कोई प्रशिक्षण शुल्क नहीं लिया जाएगा। हिमाचल के स्थायी निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
उम्मीदवारों का चयन कौशल विकास निगम एवं सी-डेक की ओर से मापदंडों के अनुसार किया जाएगा। युवा पंजीकरण के लिए www.hpkvn.in}} वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन skill.application@hpkvn.org पर भी मेल कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 0177-2623383 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन