फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   In Himachal, 26 thousand appeared Panchayat Secretary exam, two candidates of one roll number reached the center of Hamirpur

हिमाचल में 26 हजार ने दी पंचायत सचिव परीक्षा, हमीरपुर के केंद्र में एक रोलनंबर के दो परीक्षार्थी पहुंचे

Fri, 22 Oct 2021 09:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Oct 2021 09:36 PM IST
सार

उधर विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि हमीरपुर के एक परीक्षा केंद्र से दो अभ्यर्थियों को एक ही रोलनंबर जारी होने की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दूसरे को अलग कोड के साथ रोलनंबर देकर परीक्षा में बैठाया गया था। 

विज्ञापन
In Himachal, 26 thousand appeared Panchayat Secretary exam, two candidates of one roll number reached the center of Hamirpur
26 हजार ने दी पंचायत सचिव परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को 93 परीक्षा केंद्रों में पंचायत सचिव के 239 पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा करवाई। इसमें हजारों की संख्या में अभ्यर्थी अपीयर हुए। हमीरपुर के एक परीक्षा केंद्र में एक ही रोलनंबर को दो अभ्यर्थियों को जारी करने का मामला सामने आया है। इससे कुछ देर के लिए परीक्षा स्टाफ की मुश्किलें बढ़ गई। बाद में विद्यार्थियों को अलग-अलग रोलनंबर जारी कर मामला सेटल कर दिया गया। छंटनी परीक्षा के लिए घर के नजदीक परीक्षा केंद्र दिए जाने के दावे के बावजूद बहुत से अभ्यर्थियों की घर से कई किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र दिए जाने की शिकायत रही। उन्हें परीक्षा के लिए एक दिन पहले पहुंचना पड़ा। 

विज्ञापन


करीब 26 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। सुबह ग्यारह से साढ़े बारह बजे तक परीक्षा हु़ई। उधर विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि हमीरपुर के एक परीक्षा केंद्र से दो अभ्यर्थियों को एक ही रोलनंबर जारी होने की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दूसरे को अलग कोड के साथ रोलनंबर देकर परीक्षा में बैठाया गया था। उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए रोलनंबर जिला वार कंप्यूटराइज्ड जेनरेट किए गए थे, इसलिए हो सकता है कि कुछ को परीक्षा के लिए दूर जाना पड़ा हो, मगर परीक्षा केंद्र जिले के अंदर ही आवंटित किए गए थे। 
विज्ञापन


कुलपति ने किया परीक्षा केंद्रों को निरीक्षण 
 हिमाचल प्रदेश विवि कैंपस में पंचायत सचिव की छंटनी परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों का विवि के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में उनके साथ अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया, अधिष्ठाता योजना एवं शिक्षक मामले प्रो. अरविंद भट्ट भी साथ रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed