{"_id":"5fad5a5eb36998011d55c1a6","slug":"impact-of-special-holidays-ug-will-postpone-the-remaining-513-students-of-the-last-semester","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष छुट्टियों का असर, यूजी अंतिम सेमेस्टर के शेष 513 विद्यार्थियों की फिर टलेंगी परीक्षाएं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
विशेष छुट्टियों का असर, यूजी अंतिम सेमेस्टर के शेष 513 विद्यार्थियों की फिर टलेंगी परीक्षाएं
Fri, 13 Nov 2020 10:40 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 13 Nov 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में एचपीयू की ओर से ली गई स्नातक के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देने से वंचित रहे 513 परीक्षार्थियों की परीक्षाएं फिर टल गई हैं। कोरोना के मामले बढ़ने पर सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों में 25 नवंबर तक विशेष अवकाश घोषित किया है। इस कारण यूजी अंतिम सेमेस्टर परीक्षा देने से छूट गए 513 परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा इंतजाम भी लटक गए हैं।
विज्ञापन
विवि इन परीक्षाओं के लिए प्रदेश में स्थापित परीक्षा केंद्र अवकाश के कारण बंद रहने से परीक्षा संबंधित सामग्री नहीं पहुंचा पाएगा। इस कारण परीक्षाएं एक बार फिर आगे खिसक गई हैं।
विज्ञापन
हालांकि, विश्वविद्यालय ने परीक्षा का शेड्यूल अभी सार्वजनिक नहीं किया था। विश्वविद्यालय दीपावली के बाद इन परीक्षाओं को शुरू करने की तैयारी कर रहा था। अवकाश घोषित होने के कारण विश्वविद्यालय को तैयारियों के लिए 25 नवंबर तक रुकना पड़ेगा।
विज्ञापन
इसके बाद ही परीक्षा केंद्रों में इन परीक्षाओं की तैयारी संभव हो सकेगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने माना कि अवकाश के कारण परीक्षा की तैयारी है रुक गई है। कॉलेजों में बनाए जाने वाले परीक्षा केंद्रों के खुलने के बाद ही परीक्षा संबंधित सामग्री केंद्रों तक पहुंचाई जा सकेगी उसके बाद ही परीक्षा संभव होगी।