फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ICDEOl will fill 450 seats of BEd.

बीएड की 450 सीटें भरेगा इक्डोल, पांच हजार बढ़ा दी सालाना फीस

Sat, 25 Jan 2020 11:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 25 Jan 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
ICDEOl will fill 450 seats of BEd.
ICDEOL

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान इक्डोल की शुरू हुई ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में बीएड कोर्स की कुल 450 सीटें भरी जानी हैं। इनमें आर्ट्स की सबसे अधिक 375 सीटें भरी जानी हैं। मेडिकल की 25, नॉन मेडिकल और कामर्स की भी 25-25 सीटें भरी जानी हैं।

विज्ञापन


इसमें प्रवेश के लिए मेरिट ही प्रवेश का आधार रहेगा। जिसके लिए स्नातक डिग्री में न्यूनतम 50 फीसदी अंक जबकि आरक्षित वर्ग के लिए यह सीमा 45 फीसदी तय है। जिसके यूजी में 50  फीसदी अंक नहीं है और पीजी में 50 फीसदी अंक हैं तो उसे पात्र माना जाएगा। 
विज्ञापन


कोर्स के लिए सिर्फ एनसीटीई से मान्यता प्राप्त रेगुलर ट्रेनिंग प्रोग्राम करने वाले पात्र होंगे। जबकि सरकार जिसे प्रशिक्षित मानती है, ऐसे कुछ वर्ग के शिक्षक भी पात्र माने जाएंगे। इनमें आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर, भाषा अध्यापक जिन्होंने ओटी ट्रेनिंग की है भी पात्र होंगे, इन्हें सभी आवश्यक दस्तावेज भी देनें होंगे। शास्त्री बीएड के लिए पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इक्डोल की ओर से इस बार बढ़ाई गई फीस में बीएड कोर्स की सालाना फीस में पांच हजार की बढ़ोतरी की गई है। यह कोर्स अब करीब तीस हजार में किया जा सकेगा। हालांकि रेगुलर निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों में मुश्किल से बीएड की सीटें भरी गई हैं।  इक्डोल प्रशासन आश्वस्त है कि बीएड की सभी 450 सीटें भर ली जाएंगी। पिछले सत्र में बीएड के लिए दोगुने आवेदन आए थे। 


एमए एजूकेशन में भरी जानी हैं 200 सीटें 
इक्डोल की ओर से शुरू किए गए एमए एजूकेशन कोर्स में दो सौ सीटें भरी जानी हैं। इसके लिए किसी भी संकाय में स्नातक पात्र होंगे। एमए एजूकेशन एमएड कोर्स के बराबर होता है। इस कोर्स में दस फीसदी सीटें बीएड के लिए आरक्षित होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed