फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ICDEOL teachers will guide BEd. trainee students

बीएड प्रशिक्षुओं से संवाद करेंगे इक्डोल के सात शिक्षक

Sun, 19 Apr 2020 11:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 Apr 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
ICDEOL teachers will guide BEd. trainee students
ICDEOL - फोटो : अमर उजाला

एचपीयू के इक्डोल केंद्र के बीएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं के लिए विभाग के सात शिक्षकों के साथ संवाद और कोर्स से संबंधित चर्चा के लिए सेशन शुरू किए हैं। यह बीस दिन तक यानी सात मई तक चलेंगे। बीएड के शिक्षक रोजाना दो से चार बजे के बीच प्रशिक्षुओं के मार्गदर्शन को मोबाइल पर उपलब्ध रहेंगे। प्रशिक्षुओं को असाइनमेंट और सीसीए के लिए आवश्यक गतिविधियों को लेकर गाइड करेंगे।

विज्ञापन


संस्थान के निदेशक प्रो कुलवंत पठानिया और शिक्षा विभाग के बीएड कोर्स इंचार्ज कुलदीप सिंह कटोच ने बताया कि बीएड कोर्स में पंजीकृत सभी बीएड प्रशिक्षुओं के लिए सिलेबस, शिक्षकों से संपर्क कर निर्धारित सिलेबस पढ़ने को लेकर वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी पहले ही दी जा चुकी है। उनके व्हाट्सऐप पर भी सूचना भेजी गई है। सभी सात शिक्षकों के मोबाइल नंबर दिए गए हैं।
विज्ञापन


इन नंबर पर प्रशिक्षु रोजाना दो से चार बजे के बीच चर्चा करने को संपर्क कर सकते हैं। प्रशिक्षुओं ने शिक्षकों से संपर्क करना भी शुरू कर दिया है। अनिवार्य असाइनमेंट के विषयों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाइट icdeolhpu.org पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed