फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   icdeol bed counselling 2021 schedule from 30 March 2021

इक्डोल से बीएड काउंसलिंग का शेड्यूल तय, 30 मार्च से होगी

Sun, 28 Mar 2021 06:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 28 Mar 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
icdeol bed counselling 2021 schedule from 30 March 2021
इक्डोल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश विवि ने केंद्र इक्डोल से शैक्षणिक सत्र 2020-21 में बीएड में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। काउंसलिंग तीस मार्च से आठ अप्रैल तक चलेगी। शेड्यूल के मुताबिक अलग-अलग संकाय के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। बीएड की इक्डोल में तय 450 सीटों के लिए 960 ने आवेदन किया है। शेड्यूल के मुताबिक 30 मार्च को मेडिकल और कॉमर्स बीएड के लिए सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति, ईडब्लूएस और विकलांग श्रेणी के सामान्य वर्ग की क्वालीफाइंग परीक्षा में 50 फीसदी अंक प्राप्त और आरक्षित वर्ग में 45 फीसदी प्राप्तांक वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।

विज्ञापन


31 मार्च को बीएड नॉन मेडिकल के लिए सभी श्रेणियों की काउंसलिंग होगी। सामान्य वर्ग में स्नातक परीक्षा में 50 फीसदी अंक, आरक्षित वर्ग में 45 फीसदी प्राप्तांक वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। कला संकाय के लिए 31 मार्च को सभी श्रेणियों की परीक्षा में 80 फीसदी या इससे अधिक प्राप्तांक वालों की काउंसलिंग होगी। एक अप्रैल को बीएड कला संकाय के लिए क्वालीफाइंग एग्जाम में 60 फीसदी प्राप्तांक वालों की काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन


5 अप्रैल को बीएड कला संकाय के लिए सामान्य वर्ग के 50 फीसदी और आरक्षित वर्ग के 45 फीसदी प्राप्तांक वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। आठ अप्रैल को ही प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सूची इक्डोल के पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी। बीएड एडमिशन कमेटी के चेयरमैन प्रो. कुलदीप सिंह कटोच ने कहा कि शेड्यूल इक्डोल की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रवेश के लिए अभ्यर्थी को तय 14800 फीस ऑनलाइन जमा करवानी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed