{"_id":"614db1608ebc3e09f95a914e","slug":"icdeol-admission-2021-schedule-apply-online-from-27-september-to-31-october-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: इक्डोल में प्रवेश के लिए शेड्यूल तय, 27 से ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
शिमला: इक्डोल में प्रवेश के लिए शेड्यूल तय, 27 से ऑनलाइन आवेदन
Fri, 24 Sep 2021 04:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 24 Sep 2021 04:38 PM IST
सार
इक्डोल इस सत्र से फिर से एमबीए डिग्री कोर्स शुरू करने जा रहा है। दो नए डिप्लोमा कोर्स डिप्लोमा इन कंप्यूटर प्लीकेशन (डीसीए) और डिप्लोमा इन डाटा साइंस (डीडीएस) कोर्स शुरू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ICDEOL
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इक्डोल ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 में विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन का शेड्यूल जारी कर दिया है। उपलब्ध सभी कोर्स में प्रवेश को 27 सितंबर से ऑनलाइन पोर्टल को खोल दिया जाएगा। प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी 27 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
इक्डोल के निदेशक प्रो. कुलवंत पठानिया ने बताया कि रेगुलर डिग्री कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया लगभग पूरी होने को है, जो विद्यार्थी एचपीयू से दूरवर्ती शिक्षा मोड से शिक्षा प्राप्त करना चाहते है, वे इक्डोल में प्रवेश ले सकते हैं। इक्डोल में इस बार स्नातक डिग्री कोर्स में बीए, बीकॉम कोर्स में प्रवेश लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स में एमए हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, संगीत, संस्कृत, एमए लोक प्रशासन, एमए राजनीति विज्ञान, एमकॉम, एमजेएमसी कोर्स के लिए प्रवेश होगा। शिक्षा विभाग में बीएड, एमएड एजूकेशन कोर्स में प्रवेश लिया जा सकता है। इसके अलावा इक्डोल में उपलब्ध डिप्लोमा कोर्स में डिप्लोमा इन टूरिस्ट गाइड और योग कोर्स उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि आवेदन को 27 सितंबर से खुलने वाले पोर्टल के माध्यम से 31 अक्तूबर तक प्रवेश लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
एमबीए और दो डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया भी जल्द
इक्डोल इस सत्र से फिर से एमबीए डिग्री कोर्स शुरू करने जा रहा है। दो नए डिप्लोमा कोर्स डिप्लोमा इन कंप्यूटर प्लीकेशन (डीसीए) और डिप्लोमा इन डाटा साइंस (डीडीएस) कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इन तीनों कोर्स में प्रवेश के लिए भी जल्द ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रवेश संबंधित विस्तृत जानकारी इक्डेाल की वेबसाइट www.icdeolhpu.org,hpuniv.ac.in पर उपलब्ध रहेगी। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी इक्डोल के दूरभाष नंबर 0177-2833419,2833444,2832239 पर संपर्क कर सकते हैं।