{"_id":"611cf80a37afc35a2c269d17","slug":"hpu-university-institute-of-legal-studies-shimla-llb-counselling-on-23-august-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू शिमला: विधि कोर्स के लिए 23 अगस्त से काउंसलिंग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू शिमला: विधि कोर्स के लिए 23 अगस्त से काउंसलिंग
Wed, 18 Aug 2021 05:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 18 Aug 2021 05:38 PM IST
सार
काउंसलिंग की इस प्रक्रिया में जमा दो में 80 फीसदी से अधिक अंकों वाले विद्यार्थियों की पहले दिन यानि 23 अगस्त को काउंसलंग होगी। 24 अगस्त को 50 से 80 फीसदी के बीच प्राप्तांक वाले छात्रों की 24 को काउंसलंग होगी।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) में नए शैक्षणिक सत्र में पांच वर्षीय विधि कोर्स में प्रवेश के लिए 23 अगस्त से काउंसलिंग शुरू होगी। संस्थान के निदेशक प्रो. संजय सिंधु ने कहा कि काउंसलिंग में आवश्यक दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया 23 से 25 अगस्त तक पूरी की जाएगी। काउंसलिंग संस्थान परिसर में ऑफलाइन होगी।
विज्ञापन
इसके लिए अलग से विद्यार्थियों को सूचित नहीं किया जाएगा। काउंसलिंग की इस प्रक्रिया में जमा दो में 80 फीसदी से अधिक अंकों वाले विद्यार्थियों की पहले दिन यानि 23 अगस्त को काउंसलंग होगी। 24 अगस्त को 50 से 80 फीसदी के बीच प्राप्तांक वाले छात्रों की 24 को काउंसलंग होगी।
विज्ञापन
आरक्षित वर्ग में अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी, दिव्यांग, सिंगल गर्ल चाइल्ड, जेएंड के माइग्रेंटस और वार्ड ऑफ यूनिवर्सिटी इंप्लाइज की काउंसलिंग 25 अगस्त को करवाई जाएगी। बीएएलएलबी ऑनर्स पांच वर्षीय विधि कोर्स की 120 सीटों के लिए करीब 800 छात्र और छात्राओं ने आवेदन किया है। आवेदक को अपने साथ संबंधित दस्तावेजों की मूल प्रति साथ लानी होगी।
विज्ञापन