{"_id":"5eff1fb08ebc3e42f20fca2f","slug":"hpu-ug-exam-expected-from-july-15-postponed-due-to-coronavirus-hpu-withdraw-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी की 15 जुलाई से संभावित परीक्षाएं टलीं, कोरोना के चलते विवि ने वापस लिया शेड्यूल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूजी की 15 जुलाई से संभावित परीक्षाएं टलीं, कोरोना के चलते विवि ने वापस लिया शेड्यूल
Fri, 03 Jul 2020 05:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 03 Jul 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 15 जुलाई से यूजी अंतिम सेमेस्टर की रेगुलर और दूसरे, चौथे सेमेस्टर की परीक्षा करवाने के फैसले को फिलहाल टाल दिया है। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए संभावित परीक्षा शेड्यूल की अधिसूचना को विवि ने वापस ले लिया है। परीक्षा 15 जुलाई से न करवाने के फैसले को लेकर विवि ने अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि प्रदेश सरकार के ताजा दिशा-निर्देशों के मुताबिक तय तिथि से परीक्षाएं करवाना संभव नहीं होगा। विवि हालात में सुधार और सामान्य होने के बाद ही परीक्षा करवाने पर कोई फैसला लेगा। सब ठीक रहा तो अब ये परीक्षाएं जुलाई के अंतिम सप्ताह या फिर अगस्त माह में भी शुरू करवानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विवि ने यूजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा में अपीयर होने वाले करीब 40 हजार विद्यार्थियों की समय से परीक्षा करवाकर और परिणाम घोषित कर डिग्री पूरी करवाने के उद्देश्य से ही 15 जुलाई से परीक्षाएं शुरू करने का फैसला लिया था। संक्रमण के खतरे को देख प्रदेश सरकार से मिले निर्देशों के कारण फिलहाल परीक्षा शुरू करने का फैसला टाल देना पड़ा है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि यूजी सेमेस्टर परीक्षा के जारी संभावित शेड्यूल की अधिसूचना को सरकार के निर्देशों के बाद वापस लिया गया है।
विज्ञापन