फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU shimla yet not released answer key of panchayat sachiv exam

एचपीयू एक हफ्ते बाद भी जारी नहीं कर पाया सचिव परीक्षा की आंसर-की

Fri, 29 Oct 2021 12:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 29 Oct 2021 12:38 PM IST
सार

अभ्यर्थियों ने सचिव परीक्षा की आंसर-की जल्द जारी करने की मांग को लेकर विवि के अधिष्ठाता अध्ययन को मांग पत्र भेजा था, लेकिन उनकी यह मांग पूरी नहीं हुई है।

विज्ञापन
HPU shimla yet not released answer key of panchayat sachiv exam
एचपीयू शिमला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 22 अक्तूबर को प्रदेश में 93 परीक्षा केंद्रों पर पंचायत सचिव की छंटनी परीक्षा ली थी। एक सप्ताह बाद भी विवि परीक्षा की आंसर-की जारी नहीं कर पाया है। परीक्षा देने वाले 15089 अभ्यर्थी आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने आंसर-की जल्द जारी करने की मांग को लेकर विवि के अधिष्ठाता अध्ययन को मांग पत्र भेजा था, लेकिन उनकी यह मांग पूरी नहीं हुई है।

विज्ञापन


आम तौर पर भर्ती परीक्षा करने वाली सरकारी एजेंसियां और संस्थान एक सप्ताह में आंसर-की जारी कर देते हैं, मगर एचपीयू ने इसे अभी जारी नहीं किया है। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि एचपीयू इस परीक्षा की आंसर-की जल्द जारी करे। विवि की ओर से ली गई पंचायत सचिव भर्ती परीक्षा शुरू से सवालों में रही है।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों से वसूली गई बारह सौ और छह सौ रुपये तक फीस, उसके बाद परीक्षा में हुई देरी को लेकर भी सवाल उठते आए हैं। एक छात्र संगठन ने छंटनी परीक्षा में भी गड़बड़ी की आशंका जताई थी। जानकारी के मुताबिक विवि प्रशासन ने इस परीक्षा के लिए एक माडरेशन कमेटी का गठन किया है, मगर आंसर-की कब जारी होगी, इस पर निर्णय उप चुनाव के बाद ही विवि दे सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed