फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpu shimla will conduct llb counselling on 20 and 21 September 2021

एचपीयू शिमला: 20 और 21 सितंबर को होगी एलएलबी काउंसलिंग

Thu, 16 Sep 2021 07:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 16 Sep 2021 07:58 PM IST
सार

काउंसलिंग में छात्रों को दसवीं, 12वीं और स्नातक डिग्री सहित मूल हिमाचली प्रमाण पत्र की फोटो प्रति और मूल दस्तावेज के साथ एक फोटो लाना होगा।

विज्ञापन
hpu shimla will conduct llb counselling on 20 and 21 September 2021
एचपीयू शिमला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विवि के विधि विभाग के तीन वर्षीय एलएलबी कोर्स में प्रवेश के लिए 20 और 21 सितंबर को विभाग के मूट कोर्ट हाल में काउंसलिंग करवाएगा। विभागाध्यक्ष प्रो. रघुविंद्र सिंह ने कहा कि सामान्य वर्ग के लिए प्रवेश परीक्षा में 35 फीसदी प्राप्तांक वाले छात्र अपीयर हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि 20 सितंबर को 44 फीसदी से अधिक प्राप्तांक वाले छात्र काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे, जबकि 21 को 43 या इससे कम अंक वाले छात्र काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे।

विज्ञापन


काउंसलिंग में छात्रों को दसवीं, 12वीं और स्नातक डिग्री सहित मूल हिमाचली प्रमाण पत्र की फोटो प्रति और मूल दस्तावेज के साथ एक फोटो लाना होगा। काउंसलिंग का शेड्यूल रोलनंबर के साथ विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। 
विज्ञापन


एमए पत्रकारिता की काउंसलिंग 21 सितंबर को गांधी भवन में 
विवि के पत्रकारिता विभाग में एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन कोर्स में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा में प्राप्तांक आधार पर 21 सितंबर को गांधी भवन में काउंसलिंग करवाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि ने निर्वाचित ईसी कोर्ट सदस्य की अधिसूचना जारी की
हिमाचल प्रदेश विवि की कार्यकारिणी परिषद के लिए नव निर्वाचित सदस्य सहायक कुलसचिव राज कुमारी यूआईएलएस और विवि कोर्ट के लिए निर्वाचित हुए सदस्य वरिष्ठ सहायक परीक्षा राम लाल को एक साल के लिए सदस्य बनाए जाने की अधिसूचना जारी कर दी है। 


राष्ट्रपति के दौरे के कारण बदली बीसीए काउंसलिंग की तिथि 
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज (यूसीबीएस) एवालॉज ने राष्ट्रपति के दौरे के कारण सुरक्षा कारणों से एवालॉज क्षेत्र में आम लोगों की प्रतिबंधित की गई एंट्री को देखते हुए बीसीए कोर्स की 16 से 19 पूर्व निर्धारित काउंसलिंग तिथियों में बदलाव किया है। अब यह काउंसलिंग 24 और 25 सितंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed