फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla will conduct BDS examinations in January

बीडीएस की परीक्षाएं जनवरी में लेगा एचपीयू शिमला

Fri, 04 Dec 2020 07:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Dec 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
HPU Shimla will conduct BDS examinations in January
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय डेंटल कॉलेजों के बीडीएस कोर्स की प्रथम, द्वितीय, तृतीय और अंतिम वर्ष की परीक्षाएं जनवरी  2021 में करवाएगा। परीक्षा फार्म भरने के लिए  17 दिसंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। परीक्षा नियंत्रक ने साफ किया है कि इसके बाद लेट फीस विवि की तय दरों के मुताबिक ली जाएगी। बिना रजिस्ट्रेशन और निर्धारित फीस के आने वाले परीक्षा फार्म रद्द माने जाएंगे। 

विज्ञापन


एमफिल, एलएलएम के लिए 18 तक भरे जाएंगे परीक्षा फार्म
दिसंबर माह में एमफिल, एलएलएम और डिप्लोमा क्लीनिकल साइकोलॉजी की सेमेस्टर परीक्षाएं करवाएगा। इसके लिए 18 दिसंबर तक परीक्षा फार्म भरे जाने हैं। विवि की ओर से जारी सूचना के मुताबिक एमफिल, पीजी डिप्लोमा इन क्लीनिकल साइकोलॉजी की रेगुलर और एलएलएम दूसरे, चौथे सेमेस्टर  की रेगुलर और री-अपीयर, पहले सेमेस्टर के लिए दिसंबर माह में प्रस्तावित परीक्षाओं के लिए बिना लेट फीस के परीक्षा फार्म भरे जाने हैं। दूसरे सेमेस्टर के फ्रेश परीक्षार्थियों के परीक्षा फार्म ऑनलाइन एग्जाम पोर्टल के माध्यम से भरे जाने हैं। फार्म को भरे जाने के बाद परीक्षार्थियों को इसकी हार्ड कापी विवि को भेजनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed