फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpu shimla UG courses final year exam admit card directions

स्नातक परीक्षाओं के लिए दोबारा डाउनलोड नहीं करने होंगे रोलनंबर

Thu, 17 Jun 2021 05:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 17 Jun 2021 05:48 PM IST
सार

जिनके रोलनंबर जेनरेट नहीं हुए हैं, उन्हें कॉलेज खुलते ही अपने सीसीए के अंक कॉलेज से अपलोड करवाने होंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि रोलनंबर पहले ही पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
hpu shimla UG courses final year exam admit card directions
एचपीयू शिमला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एक जुलाई से होने वाली स्नातक अंतिम वर्ष, बीटेक, बीएचएम और बीवॉक ऑड सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को दोबारा रोलनंबर डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। विद्यार्थी पहले 17 अप्रैल से होने वाली परीक्षाओं के लिए जारी रोलनंबर पर ही परीक्षा दे पाएंगे। जिन्होंने रोलनंबर डाउनलोउ नहीं किए हैं। वे इसे अपनी लॉगइन आईडी के माध्यम से एग्जाम पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन


विवि ने साफ किया है कि जिन परीक्षार्थियों के रोलनंबर जेनरेट नहीं हुए हैं, उन्हें संबंधित कॉलेज से सीसीए इंटरनल असेसमेंट के अंक अपलोड करवाने होंगे। अंक अपलोड करने और प्राचार्य से वेरिफाई होने पर ही रोलनंबन जेनरेट होगा। करीब 35 हजार यूजी फाइनल ईयर और बीटेक, बीएचएम और बीवॉक के ऑड सेमेस्टर वाले करीब ढाई से तीन हजार विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। 
विज्ञापन


जिनके रोलनंबर जेनरेट नहीं हुए हैं, उन्हें कॉलेज खुलते ही अपने सीसीए के अंक कॉलेज से अपलोड करवाने होंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि परीक्षाएं 17 अप्रैल से होनी थीं। रोलनंबर पहले ही पोर्टल पर उपलब्ध हैं। जिनके नहीं है, उन्हें सीसीए कॉलेज से अपलोड करवाना होगा। इसके बाद अपने रोलनंबर जेनरेट कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुविधा के अनुसार केंद्र चुन सकेंगे विद्यार्थी 
शिमला। विश्वविद्यालय ने कोरोना काल में यूजी फाइनल की परीक्षा के लिए 156 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए नजदीकी केंद्र में परीक्षा देने की सुविधा दी है। एक परीक्षा देने पर उसी केंद्र में पूरी परीक्षाएं देनी होंगी। विवि ने बीटेक ऑड सेमेस्टर के छात्रों के लिए प्रदेश में पांच केंद्र बनाए हैं।  एचपीयू, मंडी, हमीरपुर, सोलन और पालमपुर में छात्र परीक्षा दे पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed