फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpu shimla UG ang PG degree courses students online registration till 15 April 2021

एचपीयू में पंजीकरण नहीं करवाया तो रुक जाएगा विद्यार्थी का परिणाम

Thu, 25 Mar 2021 11:17 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 25 Mar 2021 11:17 AM IST
सार

  • विवि ने 15 अप्रैल तक दिया ऑनलाइन पंजीकरण करवाने का समय 
  • हर सत्र में हजारों विद्यार्थी लेते हैं यूजी और पीजी कोर्स में प्रवेश 

विज्ञापन
hpu shimla UG ang PG degree courses students online registration till 15 April 2021
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से शैक्षणिक सत्र 2020-21 में यूजी और पीजी डिग्री कोर्स में प्रवेश लेने वाले दूसरे बोर्ड और विवि के विद्यार्थियों को 15 अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण न करने वाले विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोक दिया जाएगा। भविष्य में विद्यार्थी को परेशानी न हो इसके लिए पंजीकरण का मौका दिया गया है। यह हर विद्यार्थी के लिए अनिवार्य होता है, इसी के आधार पर विवि में विद्यार्थी का रिकॉर्ड तैयार होगा। 

विज्ञापन


विवि की रजिस्ट्रेशन, माईग्रेशन शाखा को ऑनलाइन किए जाने के बाद विद्यार्थियों के लिए वेबसाइट पर दिए गए आरएमई के लिंक www.rme.hpushimla.in पर रजिस्ट्रेशन फार्म उपलब्ध करवाया गया है। शैक्षणिक सत्र 2020-21 में यूजी और पीजी कोर्स में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को 15 अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीकरण करवाने का समय दिया है। लॉकडाउन और कोरोना के कारण बीते शैक्षणिक सत्र में बने मुश्किल हालातों के चलते हजारों की संख्या में विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करवाया है।
विज्ञापन


जिन छात्रों ने यूजी परीक्षा या पीजी की अगली परीक्षा के फार्म भर दिए हैं, लेकिन रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है। वे अपने दिए गए छात्र लॉगइन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से आरएमई लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्हें फीस भी ऑनलाइन ही भरनी होगी। जिन छात्रों ने अभी तक परीक्षा फार्म भी नहीं भरे हैं, उन्हें पहले लॉगइन आईडी लेना होगा, उसके बाद अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी कहा कि पंजीकरण करवाना हर नए और बाहरी विवि से आने वाले विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य है। यदि ऑनलाइन पंजीकरण नहीं तो परीक्षा परिणाम रोक दिया जाएगा। अब सिस्टम के ऑनलाइन होने के कारण विद्यार्थी के अगली कक्षा के परिणाम के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर भरा जाता है, इसी के आधार पर छात्र का रिकॉर्ड विवि के पास बनता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed