फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla to take PG degree course entrance examinations from October 10

एचपीयू शिमला मेरिट आधार पर देगा पीजी कोर्सों में प्रवेश

Thu, 01 Oct 2020 10:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Oct 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
HPU Shimla to take PG degree course entrance examinations from October 10
हिमाचल विश्वविद्यालय

प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीजी की प्रवेश परीक्षाएं न करवाने का फैसला लिया है। विवि सभी प्रवेश परीक्षा आधारित पीजी कोर्स में पात्रता परीक्षा के प्राप्तांक की मेरिट के आधार पर ही सभी कोर्स में प्रवेश देगा। कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने जारी बयान में कहा कि कोविड-19 के चलते प्रवेश परीक्षा करवाना संभव नहीं है।

विज्ञापन


यूजीसी की ओर से 30 अक्तूबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए, इस बार प्रवेश परीक्षा न करवाने का निर्णय लिया गया है। कुलपति ने साफ किया है कि एमबीए और एमटीए जिससे कोर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा के साथ ही ग्रुप डिस्कशन और व्यक्तिगत साक्षात्कार करवाना भी महामारी के प्रकोप को देखते हुए करवाना संभव नहीं है। इसलिए इन कोर्स में भी पात्रता परीक्षा के प्राप्तांक की मेरिट के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


एमफिल, एलएलएम, एमटेक में भी मेरिट ही प्रवेश का आधार
कुलपति ने साफ किया है कि विवि विभिन्न विभागों के एमफिल, एलएलएम और एमटेक डिग्री कोर्सों के लिए भी प्रवेश परीक्षा नहीं करवाई जाएगी। पात्रता परीक्षा की मेरिट बनाकर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ बी एड कोर्स के लिए होगी प्रवेश परीक्षा
कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा कि सिर्फ बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा पूर्व निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक आयोजित की जाएगी। 27 अक्तूबर को होने वाली बी एड प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर ही विवि से संबद्ध सरकारी और निजी संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा।

कंटीन्यूशन फीस माफ करे विवि : एसएफआई
विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया से वीरवार को एसएफआई का प्रतिनिधिमंडल मिला। इकाई अध्यक्ष रविंद्र चंदेल की अगुवाई में मिले छात्र नेताओं ने उन्हें मांगपत्र सौंपा। पहले से लेट हो चुकीं प्रवेश परीक्षाओं पर जल्द स्थिति साफ करने की मांग उठाई। यह भी मांग उठाई की कोरोना के कारण छह माह से विवि में कक्षाएं नहीं होने के बावजूद विवि कंटीन्यूशन फीस और अतिरिक्त फंड वसूलने की तैयारी कर रहा है। इसे मंजूर नहीं किया जाएगा। सचिव ने मांग उठाई कि कोरोना के कारण बिगड़े आर्थिक हालात को देखते हुए छात्रों से कंटीन्यूशन फीस माफ की जाए। चेतावनी दी कि यदि अतिरिक्त फंड वसूली का प्रयास किया गया तो एसएफआई आंदोलन करेगी।

इग्नू ने 15 तक बढ़ाई प्रवेश लेने की अंतिम तिथि

 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2020 सत्र के लिए विभिन्न मास्टर डिग्री, बैचलर डिग्री तथा डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम 15 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। इन कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक इग्नू की वेबसाइट से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

इग्नू जुलाई 2020 सत्र के लिए बीए, बीकॉम, बीएससी और अन्य डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के शिक्षार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा दे रहा है। जानकारी के लिए प्रदेश में स्थित इग्नू अध्ययन केेंद्रों या इग्नू क्षेत्रीय केंद्र खलीणी शिमला के दूरभाष 0177-2624612 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed