फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla: There will be a partial change in the formula for promoting UG students

एचपीयू शिमला: यूजी के विद्यार्थियों को प्रमोट करने के फार्मूले में होगा आंशिक बदलाव

Thu, 15 Jul 2021 11:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Jul 2021 11:30 AM IST
सार

बिना परीक्षा यूजी प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को प्रमोट किया जाना है। इसमें कॉलेजों से मिली इंटरनल असेसमेंट अहम होगी। 

विज्ञापन
HPU Shimla: There will be a partial change in the formula for promoting UG students
 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी व बीकॉम के प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट करने का फार्मूला तैयार करने पर कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए गठित विशेष कमेटी की जल्द बैठक होगी। प्रदेश में करीब 96 हजार विद्यार्थियों को प्रमोट और उनका परिणाम तैयार करने के लिए बनाए जा रहे फार्मूला के आधार पर ही अंक दिए जाने हैं। 

विज्ञापन

पिछले साल भी स्नातक डिग्री कोर्स की दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं नहीं हुई हैं।

इसलिए द्वितीय वर्ष से तृतीय वर्ष के लिए प्रमोट होने वाले विद्यार्थियों के परिणाम तैयार करने के फार्मूले में आंशिक बदलाव होगा। 2020 के सत्र में भी विद्यार्थी प्रमोट किए गए थे। उस समय द्वितीय वर्ष के छात्रों के प्रथम वर्ष की परीक्षा का परिणाम विवि के पास था। परीक्षा के हर विषय में 50 अंक और इंटरनल असेसमेंट के आधार पर परिणाम तैयार किया गया था। इस बार इसमें कुछ बदलाव होगा। अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक तिवारी ने कहा कि फार्मूले का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। कमेटी जल्द इस पर निर्णय ले लेगी। 
विज्ञापन


विवि जल्द घोषित करेगा दोनों कक्षाओं के परिणाम 
बिना परीक्षा यूजी प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को प्रमोट किया जाना है। इसमें कॉलेजों से मिली इंटरनल असेसमेंट अहम होगी। विवि दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं की तैयारी कर चुका था, सभी विद्यार्थियों को कॉलेजों से इंटरनल असेसमेंट आने पर आनलाइन रोलनंबर जनरेट हुए थे। इसलिए असेसमेंट के अंक उपलब्ध होने पर विवि परिणाम कम समय में तैयार कर घोषित कर सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते सत्र में यह था मूल्यांकन का तरीका 
विशेष कमेटी ने यूजीसी के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए प्रमोट छात्रों का परिणाम तैयार करने के लिए फार्मूला बनाया था। इसमें यूजी प्रथम वर्ष के छात्रों को हर विषय के पूरे सौ अंक इंटरनल असेसमेंट के आधार पर ही दिए गए थे। द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को 50 अंक पिछली परीक्षा के और शेष 50 अंक इंटरनल असेसमेंट के आधार पर दिए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed