{"_id":"60d725cd8ebc3e33542ea14d","slug":"hpu-shimla-special-chance-ug-degree-course-students-practical-exams-from-7-july-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष मौके वाले विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं सात जुलाई से","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
विशेष मौके वाले विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं सात जुलाई से
Sat, 26 Jun 2021 06:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 26 Jun 2021 06:34 PM IST
सार
परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा शेड्यूल जारी करने के साथ कॉलेज प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इसमें कोरोना संक्रमण को देखते हुए एसओपी को सख्ती से लागू कर आवश्यक दूरी, मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 2000 से 2013 तक स्नातक डिग्री कोर्स के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने का विशेष मौका दिया है। इसके लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। बीए, बीएससी और बीकॉम कोर्स के विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं सात जुलाई से शुरू होंगी। इनके लिए प्रदेश भर में कॉलेज तय किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा शेड्यूल जारी करने के साथ कॉलेज प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
इसमें कोरोना संक्रमण को देखते हुए एसओपी को सख्ती से लागू कर आवश्यक दूरी, मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करनी होगी। प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए आवश्यक सामग्री केंद्रों के लिए भेज दी गई है। कॉलेजों को अपने स्तर पर परीक्षक की तैनाती कर इसकी सूचना विवि को देनी होगी।
विज्ञापन
परीक्षक को तय फारमेट में प्रैक्टिकल के अंक, छात्रों के रोलनंबर आदि का ब्योरा समय रहते विवि को भेजना होगा। बीएससी की प्रैक्टिकल परीक्षाएं सात जुलाई से होंगी। ये नौ जुलाई तक चलेंगी। बीकॉम की आठ और नौ जुलाई, कला संकाय की परीक्षाएं आठ जुलाई से होंगी और नौ जुलाई तक चलेगी। परीक्षा का शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
इन कॉलेजों में होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं
विवि ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। इनमें बीएससी फाइनल के लिए धर्मशाला, मंडी और आरकेएमवी में केंद्र बनाए गए हैं। बीकाम के लिए धर्मशाला, मंडी और आरकेएमवी शिमला। कला संकाय की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए भी धर्मशाला, मंडी और आरकेएमवी शिमला में केंद्र बनाए गए हैं।