फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla: Schedule released for admission to B.Tech 2nd year

एचपीयू शिमला: बीटेक द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी

Sat, 18 Sep 2021 12:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Sep 2021 12:38 PM IST
सार

विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी ) के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने कहा कि लेट्रल एंट्री और ओपन राउंड काउंसलिग से संबंधित जानकारी विवि और संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है।  21 सितंबर को संस्थान में काउंसलिंग होगी। 

विज्ञापन
HPU Shimla: Schedule released for admission to B.Tech 2nd year
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी ) ने लेट्रल एंट्री योजना के में बीटेक द्वितीय वर्ष में सीधे प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी किया है। इसके लिए 21 सितंबर को संस्थान में काउंसलिंग होगी। वहीं बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए ओपन राउंड की प्रक्रिया में आवेदन को ऑनलाइन फार्म वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है, जिसे 20 सितंबर तक भरा जा सकेगा। ओपन राउंड की काउंसलिंग 23 सितंबर 2021 से होगी। संस्थान के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने कहा कि लेट्रल एंट्री और ओपन राउंड काउंसलिग से संबंधित जानकारी विवि और संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। 

विज्ञापन


एचपीयू ने जारी की प्रवेश पाने वाले छात्रों की सूची 
वहीं, विवि के फिजिक्स विभाग ने एमएससी के प्रथम वर्ष में प्रवेश काउंसलिंग के बाद प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं की सूची जारी कर दी है। इन छात्रों को 21  सितंबर तक फीस जमा करवाने का समय दिया गया है। वहीं केमिस्ट्री विभाग ने भी एमएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश पाने वालों की सूची जारी कर दी है। 
विज्ञापन


यूजी इंप्रूवमेंट परीक्षा के परिणाम किए घोषित 
विवि ने बीए, बीएससी और बीकॉम  प्रथम वर्ष के इंप्रूवमेंट की हुई परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं। मार्च माह में यह परीक्षाएं हुई थी। परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए गए हैं। वहीं विवि ने एमबीबीएस और बीडीएस प्रथम प्रोफेशनल अनुपूरक परीक्षाओं का परिणाम भी घोषित किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एमए एजूकेशन के लिए काउंसलिंग 20 सितंबर को
विश्वविद्यालय में  एमए एजूकेशन, इंग्लिश की नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की काउंसलिंग 20 सितंबर को होगी। एमए आर्केलॉजी एंड एशियंट हिस्ट्री की काउंसलिंग 20 सितंबर को होगी। वहीं बी लिब, और एम लिब कोर्स में प्रवेश लेने के लिए काउंसलिंग की तिथि 21 सितंबर तय की है। पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग और एडल्ट एजूकेशन में प्रवेश के लिए 21 सितंबर को इंग्लिश विभाग में काउंसलिंग होगी। 
 

इग्नू ने 23 सितंबर तक बढ़ाई प्रवेश की तिथि

 इग्नू ने शैक्षणिक सत्र जुलाई 2021 के लिए विभिन्न मास्टर डिग्री, बैचलर डिग्री, डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 23 सितंबर तक बढ़ा दी है। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। इसके लिए लिंक इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। इसके अतिरिक्त इग्नू के दो वर्षीय एमबीए कार्यक्रम में बिना प्रवेश परीक्षा, सीधे प्रवेश को आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

अभ्यर्थी  किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, संस्थान से 50 प्रतिशत (45 प्रतिशत आरक्षित श्रेणी) अंकों के साथ स्नातक डिग्री होना आवश्यक है। एमबीए में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून 2021 तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए इग्नू के नजदीकी अध्ययन केंद्र या इग्नू क्षेत्रीय केंद्र खलीणी, शिमला की दूरभाष संख्या 0177-2624612 पर संपर्क किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed