फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpu shimla released schedule for admission in post graduate courses

पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी, 10 नवंबर तक चलेगी प्रक्रिया

Wed, 14 Oct 2020 08:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 14 Oct 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
hpu shimla released schedule for admission in post graduate courses
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विवि ने पीजी डिग्री कोर्स में मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है।  शैक्षणिक सत्र 2020-21 को कैंपस आधारित पीजी कोर्स में क्वालीफाइंग एग्जाम की मेरिट के आधार पर प्रवेश का शेड्यूल तैयार किया है। बीएड को छोड़कर सभी पीजी कोर्स में इसी मेरिट के आधार पर प्रवेश होगा और सीटों का आवंटन किया जाएगा। अधिष्ठाता अध्ययन की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक 20 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन फार्म में स्नातक डिग्री के प्राप्तांक अपडेट करने का मौका दिया जाएगा। 23 अक्तूबर को मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। मेरिट के आधार पर पीजी कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया दस नवंबर तक जारी रहेगी। 

विज्ञापन


पीजी कोर्स में प्रवेश का शेड्यूल
20 अक्तूबर तक छात्रों को ऑनलाइन यूजी के प्राप्तांक दर्ज करने का समय दिया जाएगा
22 अक्तूबर को आवेदकों के प्राप्तांक आधार पर हर कोर्स की मेरिट तैयार की जाएगी
23 अक्टूबर को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी
27 और 28 अक्तूबर को ऑनलाइन काउंसलिंग होगी।
31 अक्तूबर तक प्रवेश पाने वालों को निर्धारित फीस जमा करवाने का समय दिया जाएगा।
2 नवंबर को खाली रहने वाली सीट के लिए वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी।
5 नवंबर तक वेटिंग में से सीट पाने वालों को फीस जमा करवाने का समय दिया जाएगा।
6 नवंबर को नॉन सब्सिडाइज्ड सीट के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग होगी।
10 नवंबर तक नॉन सब्सिडाइज्ड सीट पर प्रवेश पाने वालों को फीस जमा करवाने का समय दिया जाएगा।

प्रवेश परीक्षा न करवाकर मेरिट आधार पर पीजी कोर्स में प्रवेश दिए जाने के फैसले के खिलाफ छात्र आंदोलन का कोई असर नहीं नहीं हुआ। विवि प्रशासन ने छात्र संगठनों के एक सप्ताह से लगातार चल रहे धरने-प्रदर्शनों को नजरंदाज किया और मेरिट से प्रवेश के फैसले को नहीं बदला। अब मेरिट पर प्रवेश का शेड्यूल जारी हो चुका है, तो विरोध भी शायद ज्यादा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed