एचपीयू शिमला ने जारी किया स्नातक डिग्री कोर्स की परीक्षा का शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातक डिग्री कोर्स के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा का हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 16 जुलाई से शुरू होंगी और 31 जुलाई तक नियमित छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। इसके बाद सेमेस्टर सिस्टम के तहत दूसरे और चौथे सेमेस्टर की पांच अगस्त तक रि-अपीयर परीक्षाएं होंगी। इस संभावित शेड्यूल को लेकर यदि कोई आपत्ति आती है तो इसमें आंशिक रूप से परीक्षार्थियों की समस्या का निदान करने को बदलाव भी कर दिया जाएगा।
परीक्षा का शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यदि सब नियंत्रण में रहा तो विवि 16 जुलाई से परीक्षाएं शुरू कर देगा। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने परीक्षा शेड्यूल जारी करने के साथ ही कॉलेज प्राचार्यों से इसमें बदलाव को लेकर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। इसकी सूचना विवि की कंडक्ट ब्रांच को 27 जून तक देनी होगी। इसके बाद फाइनल परीक्षा शेड्यूल जारी किया जाएगा।
राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों को दिए फीस न बढ़ाने के निर्देश
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विश्वविद्यालयों को कोरोना महामारी के दौरान प्रवेश व अन्य फीस वृद्धि न करने के निर्देश दिए हैं जिससे विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ न पड़े। उन्होंने यह निर्देश हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला, डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी सोलन, चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर, सरदार वल्लभ भाई पटेल कलस्टर विश्वविद्यालय मंडी तथा अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय मंडी के कुलपतियों को पत्र लिखकर दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न विषयों पर 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
दत्तात्रेय ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है परन्तु गुणवत्ता के स्तर पर अभी भी कार्य किया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बजाय अधिकांश मरीज जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए आते हैं। उन्होंने अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय मंडी को निर्देश दिए कि वह इस मामले में पुनर्गठन संबंधी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें जो गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध करवाने के संबंध में उपयोगी सिद्ध हो सके। साथ ही हर प्रत्येक विश्वविद्यालय को रोजगार सृजन, स्टार्ट अप, लॉकडाउन संबंधित एग्जिट योजना तथा जनजातीय क्षेत्रों एवं राज्य के दुर्गम क्षेत्रों के लिए विशेष कार्य योजना पर केंद्रित कम से कम अपने तीन नवाचार प्रस्तुत करें।