{"_id":"5fe0c13fec91fd3fc95590b9","slug":"hpu-shimla-released-b-ed-s-joint-merit-counseling-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू शिमला ने जारी की बीएड की संयुक्त मेरिट, काउंसलिंग जल्द","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू शिमला ने जारी की बीएड की संयुक्त मेरिट, काउंसलिंग जल्द
Mon, 21 Dec 2020 09:07 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 21 Dec 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय(एचपीयू) ने बीएड की संयुक्त मेरिट जारी कर दी है। इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। देर शाम जारी इस मेरिट को संकाय और श्रेणी के अनुसार जारी किया गया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि जल्द बीएड में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने 27 अक्तूबर को बीएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। जिसका परिणाम 12 नवंबर को घोषित किया गया था। 14794 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। विश्वविद्यालय संबद्ध 73 निजी और दो सरकारी बीएड करवाने वाले संस्थानों की 7,800 सीटों को भरने के लिए इस बार ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन