फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla Recruitment open web portal for 4 to 6 August corrections updation in documents

एचपीयू भर्ती: छह अगस्त के बाद जारी दस्तावेज नहीं होंगे मान्य

Mon, 03 Aug 2020 07:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 03 Aug 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
HPU Shimla Recruitment open web portal for 4 to 6 August corrections updation in documents
- फोटो : अमर उजाला

विवि के 274 विभिन्न श्रेणियों के विज्ञापित पदों के लिए ऑनलाइन भरे गए आवेदन फार्म और दस्तावेज ऑडिट करने को समय दिया है। 4 से 6 अगस्त तक आवेदनकर्ता अपने लॉगइन आईडी प्रयोग कर दस्तावेज की जांच और अपडेट कर सकते हैं। दो दिन विवि की भर्ती शाखा के पोर्टल को खुला रखा जाएगा। विवि के कुलसचिव सुनील शर्मा ने कहा कि इन पदों के लिए निर्धारित पात्रता शर्त पूरी कर आवश्यक दस्तावेज को अपलोड कर अटैच करना जरूरी है। अभ्यर्थी सुनिश्चित करें कि श्रेणी, शैक्षणिक योग्यता, हिमाचली प्रमाण पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेज अटैच किए गए हों। 

विज्ञापन


पीजी और बीएड परीक्षाएं सितंबर में
प्रदेश विवि पीजी कोर्स की परीक्षाएं सितंबर में करवाएगा। इन्हीं परीक्षाओं के साथ ही एचपीयू बीएड के दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा भी करवाने जा रहा है। यूजी परीक्षाएं समाप्त होने के बाद विवि इन दोनों परीक्षाओं को भी करवा सकता है। यदि बीएड परीक्षा सितंबर माह में होती है तो प्रशिक्षुओं की डिग्री करीब दो से ढाई माह की देरी से पूरी हो सकेगी। 
विज्ञापन


आम तौर पर विवि जून अंत से बीएड की दूसरे और अंतिम चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं करवाता है। इस बार ये परीक्षाएं सितंबर माह में ही शुरू हो सकेंगी। विवि अभी तक केवल यूजी डिग्री कोर्स के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं करवाने पर ही ध्यान केंद्रित कर रहा था। जिससे स्नातक डिग्री के छात्रों को डिग्री समय से पूरी हो सके। कोरोना के कारण इस प्रोफेशनल कोर्स की डिग्री भी इस बार करीब दो माह देरी से पूरी होगी। इतना जरूर है कि कोरोना के कारण विवि के एमएड कोर्स की प्रवेश की प्रक्रिया भी देरी से शुरू होगी, तो आगे प्रवेश लेने वाले बीएड प्रशिक्षुओं को कोई विशेष फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस सितंबर के बाद हो सकती है नए सत्र की बीएड प्रवेश परीक्षा
बीएड के शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश परीक्षा दस सितंबर के बाद भी कभी भी हो सकती है। हालात नियंत्रण में रहे तो नवंबर माह में बीएड के नए बैच की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। विवि के शिक्षा विभाग अध्यक्ष प्रो. नयन सिंह ने कहा कि कोरोना के कारण जो समय बरबाद हुआ है, उसकी क्षतिपूर्ति किसी तरह से की जाए, इसके पूरे प्रयास किए जाएंगे। नए प्रथम सत्र और पुराने तृतीय सत्र की कक्षाएं, प्रैक्टिकल, परीक्षाएं समय से पूरी करने के लिए इस बार छुट्टियां रद्द भी की जा सकती हैं। सुबह और शाम दो सत्रों में बीएड कॉलेजों में कक्षाएं चलने की योजना बनाई जा रही है। 

बीएड में प्रवेश को आवेदन की पूरी हो चुकी है प्रक्रिया
विवि ने बीएड के नए सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। कोरोना संकट के बावजूद रुझान में कोई कमी नहीं नजर नहीं आ रही है। कुल 8,300 सीटों के लिए 17500 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 


पीजी के साथ होंगी परीक्षाएं : सीओई
विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी का कहना है कि बीएड की परीक्षाएं पहले भी पीजी कोर्स के साथ ही करवाई जाती थी। परीक्षाएं कब करवाई जानी हैं, इस पर अभी फैसला लिया जाना है। यूजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा पूरी होने के बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed