{"_id":"60a356018ebc3e83fa54a7d3","slug":"hpu-shimla-postponed-teacher-recruitment-interview-proposed-from-25-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू शिमला ने स्थगित किए 25 मई से प्रस्तावित शिक्षक साक्षात्कार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू शिमला ने स्थगित किए 25 मई से प्रस्तावित शिक्षक साक्षात्कार
Tue, 18 May 2021 11:22 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 18 May 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
प्रदेश के कोरोना कर्फ्यू और बाहरी राज्यों में लॉकडाउन के दौरान शिक्षकों की भर्ती को 25 से 30 मई तक रखे साक्षात्कारों को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को स्थगित करना पड़ा। विवि ने सोमवार को वाणिज्य, फिजिक्स, और अर्थशास्त्र विभाग में भरे जाने वाले शिक्षकों के पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों को ई-मेल और टेलीफोन के माध्यम से साक्षात्कारों को स्थगित करने की सूचना दे दी है। इसमें उम्मीदवारों से प्रदेश सरकार के कोविड-19 महामारी को नियंत्रित किए जाने को लेकर जारी दिशानिर्देशों के मद्देनजर साक्षात्कार को स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
सहायक कुलसचिव भर्ती शाखा विवि की ओर से जारी मेल में उम्मीदवारों से कहा गया है कि इन पदों के साक्षात्कार का नया शेड्यूल अलग से तय कर सूचित कर दिया जाएगा। कोरोना काल में साक्षात्कार करवाने के हुए चौतरफा विरोध के चलते आखिर विश्वविद्यालय को पीछे हटना पड़ा है। छात्र संगठनों ने चहेतों को नौकरी देने का आरोप भी लगाया था। अमर उजाला ने इस मसले को प्रमुखता से उठाया था। भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवार बाहरी राज्यों से भी थे।
विज्ञापन