{"_id":"608d8cd98ebc3ed1eb6abad1","slug":"hpu-shimla-pg-entrance-exams-latest-news-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू शिमला: पीजी प्रवेश परीक्षाओं पर इस बार भी संकट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू शिमला: पीजी प्रवेश परीक्षाओं पर इस बार भी संकट
Sun, 02 May 2021 12:27 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 02 May 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के कारण बिगड़े हालात को देखते हुए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को इस बार भी पीजी प्रवेश परीक्षाएं करवाना मुश्किल होगा। अभी तक एचपीयू ने सिर्फ एचपीयू मेट 2021 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन की 10 मई अंतिम तिथि तय की है। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शायद ही एचपीयू मेट हो पाए। ऐसे में यह परीक्षा स्थगित हो सकती है।
विज्ञापन
पीजी कोर्स की अन्य प्रवेश परीक्षाओं पर भी विवि प्रशासन अकादमिक शेड्यूल और प्रॉस्पेक्टस तक जारी नहीं कर पाया है। अब विवि शैक्षिक विभागों के खुलने पर ही प्रवेश परीक्षाओं को आयोजित करने पर कोई फैसला ले पायेगा। मिली जानकारी के मुताबिक पिछले सत्र में प्रवेश परीक्षा न करवाने पर न्यायालय की फटकार से सबक लेकर विवि इस बार शुरू से परीक्षा और मेरिट आधार पर प्रवेश के दोनों विकल्प रखेगा, जिसके बारे में प्रॉस्पेक्टस में भी बताया जा सकता है। इससे विश्वविद्यालय कोरोना की स्थिति को ध्यान में रख कोई भी विकल्प चुनने का अधिकार सुरक्षित रखने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
पिछले सत्र में हुई थी एलएलबी और एमबीए के लिए प्रवेश परीक्षा
सत्र 2020 में कोरोना के कारण विवि ने सिर्फ एलएलबी और एमबीए कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। अन्य पीजी कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं को ऑनलाइन आवेदन जरूर मंगवाए थे। मगर अंत में पिछले क्वालीफाइंग एग्जाम की मेरिट आधार पर ही प्रवेश दिया गया था। इस पर छात्र मामले को लेकर अदालत गए थे।
विज्ञापन