फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpu shimla pg courses seats vacant apply till 18 October 2021

एचपीयू शिमला: पीजी में खाली रह गईं कई सीटें, विवि ने फिर मांगे आवेदन

Fri, 08 Oct 2021 06:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 08 Oct 2021 06:35 PM IST
सार

इन पीजी कोर्स में एमटेक और एमए संस्कृत ऐसे कोर्स हैं, जिनमें कभी भी सीटें खाली नहीं रहती थी, लेकिन इस बार सीटें खाली रहने की नौबत आ गई है।

विज्ञापन
hpu shimla pg courses seats vacant apply till 18 October 2021
एचपीयू शिमला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवि में पीजी की कई सीटें खाली रह गई हैं। इन सीटों के लिए विवि को आवेदक ही नहीं मिल पा रहे हैं। खाली सीटों को भरने के लिए एचपीयू ने फिर से आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी 18 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। पीजी के आठ कोर्सों के लिए विश्वविद्यालय को विद्यार्थी ढूंढे नहीं मिल पा रहे हैं। 

विज्ञापन


इन पीजी कोर्स में एमटेक और एमए संस्कृत ऐसे कोर्स हैं, जिनमें कभी भी सीटें खाली नहीं रहती थी, लेकिन इस बार सीटें खाली रहने की नौबत आ गई है। इधर, एमए पापुलेशन स्टडीज, एमटेक, एमएससी डाटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एमए डिफेंस एंड स्ट्रेटैजिक स्टडीज एमएबीई, पीजी डिप्लोमा इन पापुलेशन स्टडीज और एमए आर्कियोलॉजी एंड एंनिश्यिेंट हिस्ट्री कोर्स की सीटें भी खाली रह गई हैं। विवि के डीएस की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सीटों पर क्वालीफाइंग एग्जाम में प्राप्तांक की मेरिट के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन


दूसरे विभागों की नॉन सब्सिडाइज्ड सीटें भरने के लिए दी है छूट
विवि ने कई विभागों में खाली नॉन सब्सिडाइज्ड सीटें भरने के लिए प्रवेश परीक्षा में प्राप्तांक की छूट देकर भरने की प्रक्रिया भी जारी रखी है। डीएस कार्यालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए आवेदन करने पर प्रवेश न पाने वाले विद्यार्थियों को अपनी श्रेणी बदलकर 700 रुपये फीस जमा करवाकर प्रवेश लेने का मौका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए कोर्सों की खाली सीटों को भरने के लिए प्रवेश परीक्षा में न्यूनतम अंक की शर्त पूरा न करने पर अंकों में रियायत दी है। जिसके मुताबिक विभिन्न विभागों में सीटें भरने की प्रक्रिया जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed