{"_id":"5f4a67358ebc3e3d1e002a3a","slug":"hpu-shimla-pg-courses-exams-schedule-starting-from-15-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कोर्स की 10 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीजी कोर्स की 10 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी
Sat, 29 Aug 2020 10:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दस स्नातकोत्तर कोर्स की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। शनिवार को जारी शेड्यूल के मुताबिक 15 सितंबर से ये परीक्षाएं शुरू होंगी। शेष बचे पीजी साइंस, प्रोफेशनल कोर्स और डिप्लोमा कोर्स का शेड्यूल भी जल्द जारी किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी की ओर से जारी शेड्यूल में एमए इतिहास, अर्थशास्त्र, हिंदी, लोक प्रशासन, संस्कृति, समाज शास्त्र, एमए, एमएससी मैथ, एमकॉम, इंग्लिश, राजनीति शास्त्र की डेटशीट जारी की गई है।
विज्ञापन
इसे विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। डॉ. नेगी ने कहा कि यूजीसी नेट की तिथि निर्धारित किए जाने पर परीक्षा शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है। सभी परीक्षा केंद्रों को शेड्यूल की जानकारी भेज दी गई है। परीक्षा नियंत्रक ने सभी यूजी और पीजी कोर्स की परीक्षा दे रहे छात्रों और परीक्षा केंद्र में तैनात स्टाफ से परीक्षा संबंधित अपडेट के लिए नियमित तौर पर वेबसाइट देखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विवि ने ऑनर्स परीक्षा की नई तिथि की जारी
एचपीयू ने 18 अगस्त को स्थगित ऑनर्स परीक्षा की नई तिथि जारी की है। बीकॉम ऑनर्स चौथे सेमेस्टर की कोर्स नंबर बीसीएच 4.2 की परीक्षा 6 सितंबर को सुबह नौ से 12 बजे होगी। बीए, बीएससी मैथ छठे सेमेस्टर की एमएटीएच 601 (एच) की 6 सितंबर को 9 से 12 बजे और बीए ऑनर्स साइकोलॉजी 621, जियोग्राफी एच 601, इकोनोमिक्स 613, इंग्लिश 603 एच की परीक्षा सुबह के सत्र में 12 सितंबर को होगी। माइक्रोबायोलॉजी 2 सी 03, बायोटेक 2 सी 03 की परीक्षा 8 सितंबर को 9 से 12 बजे तक होगी।
विज्ञापन