फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla: PG course counseling schedule released and ma education datesheet

एचपीयू शिमला: पीजी कोर्स की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, 14 सितंबर से एमए एजूकेशन की परीक्षाएं

Thu, 02 Sep 2021 08:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Sep 2021 08:48 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीजी डिग्री कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम आने के बाद काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। विवि 30 सितंबर तक प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर एक अक्तूबर से पीजी की कक्षाएं शुरू करना चाहता है।

विज्ञापन
HPU Shimla: PG course counseling schedule released and ma education datesheet
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीजी डिग्री कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम आने के बाद काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। विवि 30 सितंबर तक प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर एक अक्तूबर से पीजी की कक्षाएं शुरू करना चाहता है। जारी अधिसूचना के मुताबिक पीजी कोर्स की काउंसलिंग 13 सितंबर से शुरू होगी। 13 से 15 सितंबर तक एमएससी बॉटनी, जूलॉजी, बायोटेक्नालॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, एनवायरमेंट साइंस, केमिस्ट्री, एमएससी गणित और फिजिक्स की काउंसलिंग होगी। 16 से 18 सितंबर तक एमएससी भूगोल, एमकॉम, एमए इंग्लिश, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, परफार्मिंग आर्ट, एमए ग्रामीण विकास, साइकोलॉजी, सोशल वर्क, समाज शास्त्र, शारीरिक शिक्षा, एमए संस्कृत, योग, डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होगी।

विज्ञापन


20 और 21 सितंबर को सभी मेरिट आधारित प्रवेश वाले कोर्स एमसीए, एमटीटीएम, एमबीए (आरडी) एमबीए, एमटेक, एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन और एलएलबी की काउंसलिंग होगी। 24 और 25 सितंबर को पीजी कोर्स की नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए काउंसलिंग होगी। कुलपति की मंजूरी के बाद 11 अक्तूबर तक प्रवेश लिया जा सकेगा। एक अक्तूबर से विश्वविद्यालय पीजी कोर्स की नियमित कक्षाएं शुरू करेगा। 
विज्ञापन


एमए एजूकेशन दूसरे, चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 से
एचपीयू ने एमए एजूकेशन के दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। ये परीक्षाएं 14 सितंबर से शुरू होंगी। बीपीएड के चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं भी 14 सितंबर से शुरू होंगी। शेड्यूल वेबसाइट पर उपलब्ध है। विवि ने बीएससी नर्सिंग चौथे सेमेस्टर की अनुपूरक परीक्षाओं के फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसे नौ सितंबर तक बिना लेट फीस भरा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed